×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Monday, 17 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

Korba Police Transfer: कटघोरा थाना प्रभारी सहित तीन सस्पेंड, एसपी ने सस्पेंशन के अलावे 3 निरीक्षकों समेत 8 पुलिसकर्मियों के भी किये तबादले

कोरबा 17 अगस्त 2026। कटघोरा थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन के बाद कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिले के कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में 3 निरीक्षक, एक उप निरीक्षक और 4 सहायक उप निरीक्षक समेत कुल 8 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना बदली गई है।यह आदेश 17 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

कटघोरा को मिला नया थाना प्रभारी

इससे पहले कटघोरा थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली गंभीर शिकायत पर SP ने बड़ा एक्शन लिया है। थाना प्रभारी मोती पटेल सहित एएसआई राम सिंह व कांस्टेबल के खिलाफ मिली शिकायत की जांच के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इधर, मोती पटेल के सस्पेंशन के बाद उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू को थाना प्रभारी दीपका से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी कटघोरा बनाया गया है।

इसके अलावा उप निरीक्षक सुमन लाल पोया को थाना प्रभारी लेमरू से कटघोरा भेजा गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक चंद्रपाल खांडे, जो वर्तमान में थाना प्रभारी करतला के पद पर हैं, उन्हें भी थाना कटघोरा में पदस्थ किया गया है।

तीन निरीक्षकों को भी मिली नई जिम्मेदारी

आदेश में तीन निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना की गई है। निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को रिजर्व केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी दीपका बनाया गया है।

इसी तरह निरीक्षक गणेश राम यादव को रिजर्व केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी करतला की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक लोकनाथ यादव को रिजर्व केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी लेमरू बनाया गया है।

इस बदलाव के बाद दीपका, करतला और लेमरू थानों की कमान नए निरीक्षकों के हाथों में होगी।

पाली और अजाक थाने में भी बदलाव

तबादला सूची में सहायक उप निरीक्षकों की पदस्थापना भी बदली गई है। सहायक उप निरीक्षक मनु प्रताप कुर्रे को थाना अजाक से थाना पाली भेजा गया है।

वहीं सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह के संबंध में थाना पाली के स्थानांतरण आदेश को संशोधित करते हुए उन्हें थाना अजाक में पदस्थ किया गया है।

इस तरह जिले के अलग-अलग थानों में पुलिस अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर देने होंगे योगदान

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपनी आमद नवीन पदस्थापना स्थल पर देना सुनिश्चित करें। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज सहित संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को भी भेजी गई है।

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित थानों में पुलिसिंग व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर नई जिम्मेदारियां तय होंगी।

तबादले की पूरी सूची

अधिकारीवर्तमान पदस्थापनानवीन पदस्थापना
निरीक्षक धर्मनारायण तिवारीरिजर्व केंद्र कोरबाथाना प्रभारी दीपका
निरीक्षक गणेश राम यादवरिजर्व केंद्र कोरबाथाना प्रभारी करतला
निरीक्षक लोकनाथ यादवरिजर्व केंद्र कोरबाथाना प्रभारी लेमरू
उप निरीक्षक प्रेमचंद साहूथाना प्रभारी दीपकाथाना प्रभारी कटघोरा
उप निरीक्षक सुमन लाल पोयाथाना प्रभारी लेमरूथाना कटघोरा
सउनि चंद्रपाल खांडेथाना प्रभारी करतलाथाना कटघोरा
सउनि भानु प्रताप कुर्रेथाना अजाकथाना पाली
सउनि महिपाल सिंहथाना पालीसंशोधित आदेश के तहत थाना अजाक

 

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

boy & girl fight

रायपुर होटल में प्रेमिका की हत्या का खुलासा, प्रेमी ने फल काटने वाले चाकू से किया हमला; खुद भी जान देने की कोशिश

RECOMMENDED

TET शिक्षकों के गले की फांस नहीं बनने देंगे, शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा, सेवा सुरक्षा के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे, 18 अगस्त को DPI में सौंपेंगे ज्ञापन

RECOMMENDED

DSP के गनमैन ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कंधे को छूकर निकली बुलेट

RECOMMENDED

बेमेतरा DEO आफिस में शिक्षकों का प्रदर्शन, TET अनिवार्यता खत्म करने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर DEO कार्यालय का घेराव

RECOMMENDED

सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी, हल की मूठ थामते ही जीवंत हुईं खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां

RECOMMENDED
crime APRADH

CG- खौफनाक वारदात: बेटे ने कुल्हाड़ी से मां-बाप को उतारा मौत के घाट, शव बोरे में किए पैक

RECOMMENDED

सांसद रूप कुमारी चौधरी बनी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन की टीम में छत्तीसगढ़ भाजपा के दो चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

RECOMMENDED

शिक्षक की मांग को लेकर बारिश में तालाबंदी, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

RECOMMENDED
highcourt 4

हाईकोर्ट न्यूज: निगम कर्मचारियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में फैसला करने के निर्देश

RECOMMENDED

CG: 1.25 करोड़ की डकैती के बाद छत्तीसगढ में छिपे थे दो डकैत, 1500 किलोमीटर का सफर कर पहुंची पुलिस, घेराबंदी कर पकड़ा

RECOMMENDED
Gold Price

CG-मालाबार ज्वेलर्स में सोने की शुद्धता पर विवाद, एक ही कड़े की 20 और 22 कैरेट रीडिंग से मचा हड़कंप

RECOMMENDED
FIR

CG-चार महीने बाद पति के खिलाफ FIR, सुसाइड नोट में पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप; आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

RECOMMENDED

संयुक्त शिक्षक संघ में नई जिम्मेदारी: कमल वैष्णव बने दुर्ग जिलाध्यक्ष, धनुक वर्मा को कबीरधाम की कमान

RECOMMENDED
अशोकधाम मंदिर में भगदड़: सावन के तीसरे सोमवार 8 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल

सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल

RECOMMENDED

दर्दनाक हादसे: किसी ने भाई को बचाने छलांग लगाई, किसी ने पति के लिए जान गंवाई, चार की मौत

RECOMMENDED
Maruti Baleno Facelift Launch

Maruti Baleno Facelift Launch : मारुति ला रही है नई बलेनो फेसलिफ्ट, जानें कब होगी लॉन्च और क्या मिलेंगे बदलाव

RECOMMENDED
Skoda Slavia Facelift

Skoda Slavia Facelift : इसी हफ्ते लॉन्च हो सकती है स्कोडा की मिड-साइज़ सेडान, जानिए क्या होंगे बदलाव

RECOMMENDED
Vivo Y31T

Vivo Y31T : 7,200mAh की पावरफुल बैटरी के साथ भारत में जल्द दस्तक देगा वीवो का नया बजट फोन, लीक्स में सामने आए स्पेक्स

RECOMMENDED
These 5 special fruits will control blood sugar.

Diabetes Health Update : दवा के साथ आहार में बदलाव जरूरी, ब्लड शुगर कंट्रोल करेंगे ये 5 खास फल

RECOMMENDED
Ananya Raj Death

Ananya Raj Death : ‘7 आवर्स टू गो’ फेम एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन, नींद में ही थमी सांसें

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

Korba Police Transfer: कटघोरा थाना प्रभारी सहित तीन सस्पेंड, एसपी ने सस्पेंशन के अलावे 3 निरीक्षकों समेत 8 पुलिसकर्मियों के भी किये तबादले