×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Monday, 17 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

संयुक्त शिक्षक संघ में नई जिम्मेदारी: कमल वैष्णव बने दुर्ग जिलाध्यक्ष, धनुक वर्मा को कबीरधाम की कमान

दुर्ग/कबीरधाम 17 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने कमल वैष्णव को दुर्ग जिला अध्यक्ष और धनुक वर्मा को कबीरधाम जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों नियुक्तियों के बाद संबंधित जिलों के शिक्षकों और संघ पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। संघ के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सर्वानुमति से हुआ जिलाध्यक्षों का चयन

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ शिक्षक एलबी संवर्ग और पूर्व शिक्षाकर्मी संवर्ग के हितों को लेकर लगातार काम करता रहा है। संघ की ओर से शिक्षकों की विभिन्न मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए समय-समय पर आवाज उठाई जाती रही है।संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन के नेतृत्व में शिक्षाकर्मी संवर्ग के संविलियन सहित शिक्षक हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर संगठन ने सक्रिय भूमिका निभाई है। इसी क्रम में संगठन को जिला स्तर पर और मजबूत करने के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।संघ के संभाग अध्यक्ष एवं प्रभारी संभाग दुर्ग विनोद गुप्ता की अनुशंसा तथा संबंधित जिलों के शिक्षकों के सर्वानुमति प्रस्ताव के आधार पर कमल वैष्णव, सहायक शिक्षक एलबी, दुर्ग को दुर्ग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं धनुक वर्मा, शिक्षक एलबी, बोड़ला को कबीरधाम जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement

शिक्षाकर्मी आंदोलन से रहे हैं सक्रिय

कमल वैष्णव और धनुक वर्मा दोनों ही लंबे समय से शिक्षक हितों को लेकर सक्रिय रहे हैं। शिक्षाकर्मी संवर्ग के समय से ही दोनों ने संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश स्तर पर शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाने और उनके निराकरण के लिए संघर्ष करने के कारण दोनों की संगठन में अलग पहचान बनी है।संघ पदाधिकारियों के मुताबिक, दोनों शिक्षक नेता अनुभवी और जुझारू हैं। शिक्षाकर्मी नेता के रूप में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया है। अब जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को जिला स्तर पर मजबूती से उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।

शिक्षक समस्याओं के निराकरण को मिलेगी मजबूती

नई नियुक्तियों के बाद संघ को उम्मीद है कि दुर्ग और कबीरधाम जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। साथ ही शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, मांगों और लंबित मामलों के निराकरण के लिए बेहतर तरीके से काम किया जा सकेगा।नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने उन्हें संगठन के प्रति जिम्मेदारी निभाने और शिक्षा, शिक्षक एवं संघ के हित में लगातार सक्रियता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

संघ पदाधिकारियों ने दी बधाई

कमल वैष्णव और धनुक वर्मा की नियुक्ति पर संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल, उप प्रांताध्यक्ष अर्जुन रत्नाकर, गिरजा शंकर शुक्ला, सोहन यादव, ओम प्रकाश चौधरी, माया सिंह, प्रांतीय महासचिव ओम प्रकाश पाण्डेय, प्रांतीय सचिव रूपानंद पटेल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ताराचंद जायसवाल, प्रांतीय प्रवक्ता विजय राव, प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित दुबे, कमलेश गावड़े और संभाग अध्यक्ष एवं प्रभारी संभाग दुर्ग विनोद गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की।सभी ने दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी तरीके से काम किया जाएगा।

 

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

शिक्षक की मांग को लेकर बारिश में तालाबंदी, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

RECOMMENDED
highcourt 4

हाईकोर्ट न्यूज: निगम कर्मचारियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में फैसला करने के निर्देश

RECOMMENDED

CG: 1.25 करोड़ की डकैती के बाद छत्तीसगढ में छिपे थे दो डकैत, 1500 किलोमीटर का सफर कर पहुंची पुलिस, घेराबंदी कर पकड़ा

RECOMMENDED
Gold Price

CG-मालाबार ज्वेलर्स में सोने की शुद्धता पर विवाद, एक ही कड़े की 20 और 22 कैरेट रीडिंग से मचा हड़कंप

RECOMMENDED
FIR

CG-चार महीने बाद पति के खिलाफ FIR, सुसाइड नोट में पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप; आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

RECOMMENDED
अशोकधाम मंदिर में भगदड़: सावन के तीसरे सोमवार 8 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल

सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा, भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल

RECOMMENDED

दर्दनाक हादसे: किसी ने भाई को बचाने छलांग लगाई, किसी ने पति के लिए जान गंवाई, चार की मौत

RECOMMENDED
Maruti Baleno Facelift Launch

Maruti Baleno Facelift Launch : मारुति ला रही है नई बलेनो फेसलिफ्ट, जानें कब होगी लॉन्च और क्या मिलेंगे बदलाव

RECOMMENDED
Skoda Slavia Facelift

Skoda Slavia Facelift : इसी हफ्ते लॉन्च हो सकती है स्कोडा की मिड-साइज़ सेडान, जानिए क्या होंगे बदलाव

RECOMMENDED
Vivo Y31T

Vivo Y31T : 7,200mAh की पावरफुल बैटरी के साथ भारत में जल्द दस्तक देगा वीवो का नया बजट फोन, लीक्स में सामने आए स्पेक्स

RECOMMENDED
These 5 special fruits will control blood sugar.

Diabetes Health Update : दवा के साथ आहार में बदलाव जरूरी, ब्लड शुगर कंट्रोल करेंगे ये 5 खास फल

RECOMMENDED
Ananya Raj Death

Ananya Raj Death : ‘7 आवर्स टू गो’ फेम एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन, नींद में ही थमी सांसें

RECOMMENDED
Bajaj Chetak C2501 Specs & Price

Bajaj Chetak C2501 Specs & Price: 113 Km रेंज और धांसू फीचर्स वाला बेस वेरिएंट

RECOMMENDED

CG: नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 बेरोजगारों से 9 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED
CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत 21 जिलों में भारी बारिश और 40 Km/h हवाओं का अलर्ट

RECOMMENDED
Devdutt Padikkal's explosive performance on the turning pitch at Galle.

IND vs SL 1st Test: गॉल की टर्निंग पिच पर देवदत्त पडिक्कल का धमाका, शतक जड़ने के बाद खोला स्पिन को खेलने का राज

RECOMMENDED
Nag Panchami 2026

नाग पंचमी 2026: जीवित सांप को दूध पिलाना सही या गलत? शास्त्रों और विज्ञान की सटीक राय

RECOMMENDED

कभी हाथों में थी बंदूक, अब शान से लहराया तिरंगा, 112 आत्मसमर्पित युवाओं ने तिरंगा थामकर दिया शांति और राष्ट्रप्रेम का संदेश

RECOMMENDED

CG-4 दिन से लापता 22 साल की युवती का आंध्र प्रदेश में मिला शव, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर दफनाया

RECOMMENDED

CG-स्टंटबाज बाइकर्स पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 59 के खिलाफ कार्रवाई; नाबालिगों के परिजनों को बुलाकर दी चेतावनी

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

शिक्षक की मांग को लेकर बारिश में तालाबंदी, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने खोला मोर्चा