हेडलाइन

CG BREAKING NEWS : मंत्री के जन्मदिन में हाफ मैराथन में लगी ड्यूटी को DEO ने किया निरस्त,इस वजह से 18 घंटे के अंदर ही किया गया आदेश को निरस्त…

रायपुर 28 फरवरी 2023। राजस्व मंत्री के जन्मदिन पर होने वाले हाॅफ मैराथन दौड़ में व्यायाम शिक्षकों की ड्यूटी को डीईओं ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया हैं। अपने ही आदेश को निरस्त करने का कारण 1 मार्च से शुरू हो रहे बोर्ड की परीक्षा को बताया गया हैं। आपको बता दे कि एक दिन पहले ही जिला शिक्षाधिकारी ने आदेश जारी कर विभाग के 14 व्यायाम शिक्षक और क्रीड़ा प्रभारी की ड्यूटी का आदेश जारी किया गया था।

DEO का अजीबो गरीब आदेश…मंत्री के जन्मदिन कार्यक्रम में लगा दी शिक्षकों की ड्यूटी… नाराज शिक्षकों ने खोला मोर्चा…

गौरतलब हैं कि 1 मार्च को प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जन्मदिन हैं। राजस्व मंत्री के जन्मदिन को भव्य रूप देने के लिए समर्थकों ने पूरे शहर को पोस्टर बैनर से जहा पाट दिया हैं। वहीं युवा कांग्रेस द्वारा 1 मार्च को हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन रखा गया हैं। सुबह 6 बजें घंटाघर चैक पर होने वाले इस मैराथन दौड़ के लिए जिला शिक्षाधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग के 9 व्यायाम शिक्षकों सहित 1 क्रीड़ा प्रभारी, प्रधान पाठक सहित कुल 14 लोगों की ड्यूटी लगा दी गयी थी।

चूकि 1 मार्च से ही पूरे प्रदेश में बोर्ड की परीक्षांए शुरू हो रही हैं। ऐसे में जिला शिक्षाधिकारी जी.पी.भारद्वाज ने तत्काल इस आदेश को निरस्त कर दिया हैं। जिला शिक्षाधिकारी ने बताया कि खेल अधिकारी द्वारा उनके समक्ष फाइल पुटअप किया गया था। आधी अधूरी जानकारी के साथ प्रस्तुत फाईल पर हस्ताक्क्षर करा लिया गया था। मामले की जानकारी लगते ही तत्काल इस आदेश को निरस्त कर दिया गया हैं।

Back to top button