हेडलाइन

VIDEO- अपनी ही पार्टी के विधायक पर फूट रहा है गुस्सा, कमीशनखोरी का लगाया आरोप, विधायक बदलने डिप्टी सीएम के सामने शक्ति प्रदर्शन

अम्बिकापुर 30 अगस्त 2023। कांग्रेस की पहली लिस्ट का इंतजार हो रहा है। उम्मीद है कि सितंबर के पहले सप्ताह में ही कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट जारी कर देगी। इधर टिकट को लेकर प्रदेश में घमासान मचा है। अलग-अलग दावेदारों के पक्ष में शक्ति प्रदर्शन का दौर चल रहा है। इधर सरगुजा को लेकर हर दिन कुछ अलग-अलग जानकारी आ रही है।

बुधवार की देर शाम डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के पास शफी अहमद के पक्ष में हजारों समर्थक पहुंचे और भटगांव से उनके लिए टिकट मांगी। भटगांव से अभी कांग्रेस के ही विधायक हैं। पारसनाथ राजवाड़े को बदलने की मांग कई कार्यकर्ता कर रहे हैं। शफी अहमद के पक्ष में पहुंचे हजारों समर्थकों ने कहाकि अगर भटगांव में इस बार शफी अहमद को टिकट दिया गया, तो वो उन्हें भारी मतों से विजयी बनायेंगे।

समर्थकों ने कांग्रेस के वर्तमान विधायक का खुलकर सिंहदेव के पास विरोध किया। सिंहदेव के समक्ष क्षेत्र के लोगों ने कहा 5 सालों में विकास के काम नहीं हुए हैं। वर्तमान विधायक पर हर कामों में कमीशन और लेनदेन का आरोप भी लगाया गया है। आपको बता दें कि 31 लोगों ने विधानसभा भटगांव से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दिया है।

इधर टीएस सिंहदेव ने कहा कि सत्ता में रहने वाले विधायकों के साथ ऐसी दिक्कतें रहती है। अगर काम नहीं होता है तो विरोध का सामना करना पड़ता है। सभी लोग अपने-अपने समर्थक के साथ आ रहे हैं। भटगांव से सफी अहमद के पक्ष में कार्यकर्ता आये हैं। हर दावेदार के समर्थन में लोग आ रहे हैं।

Back to top button