हेडलाइन

कांग्रेस का घोषणा पत्र LIVE: कांग्रेस कर रही अपना घोषणा पत्र जारी, देखिये क्या है कांग्रेस के घोषणा पत्र में

रायपुर 5 नवंबर 2023। कांग्रेस ने पहले चरण के चुनाव के ठीक पहले अपना घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता अलग-अलग जगहों पर घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। रायपुर में कुमारी सैलजा, तो राजनांदगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं।

रायपुर 5 नवंबर 2023। कांग्रेस ने पहले चरण के चुनाव के ठीक पहले अपना घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता अलग-अलग जगहों पर घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। रायपुर में कुमारी सैलजा, तो राजनांदगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। रायपुर के राजीव भवन में कुमारी सैलजा ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि ये घोषणा पत्र भरोसे का घोषणा पत्र है।

कांग्रेस ने वादा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनी, तो पिछली बार की तरह कर्जमाफी की जायेगी। वहीं भाजपा के दांव का काट करते हुए कांग्रेस ने वादा किया है कि वो सरकार बनने के बाद 3200 रुपये प्रति क्विंटल पर धान की खरीदी करेंगे। भाजपा ने इससे पहले 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी का वादा किया था। वहीं 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की बात कांग्रेस ने कही है। वहीं 200 यूनिट तक बिजली फ्री रहेगा, जिसका बिल नहीं आयेगा।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि सभी सरकारी स्कूल कॉलेज में KG लेकर PG तक मुफ्त शिक्षा दी जायेगी। तेंदूपत्ता का प्रति बोरा ₹6000 और ₹4000 सालाना बोनस भी देगी। वहीं भूमिहीनों को ₹10000 प्रतिवर्ष देने का वादा किया है। कांग्रेस ने वादा किया है कि गैस सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी दी जायेगी, जबकि लघु वनोंपज की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त ₹10 प्रति किलो दी जायेगी।

कांग्रेस ने वादा किया है कि अब 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज किया जायेगा। वहीं दुर्घटनाओं पर मुफ्त इलाज और साढ़े 17 लाख गरीब परिवार को आवास देने का वादा भी कांग्रेस ने किया है। परिवहन व्यववसायी के कर और कर्ज माफ किया जायेगा। साथ ही 709 रीपा का निर्माण करने का वादा भी कांग्रेस ने किया है।

कांग्रेस ने कहा है कि अब सभी सरकारी स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल की तर्ज पर डेवलप होंगे। स्वयं सहायता समूह का भी कर्ज माफ होगा। जातिगत जनगणना कराई जाएगी और युवाओं को उद्योग व्यवसाय ऋण में 50% की सब्सीडी दी जायेगी। अंतियोष्ठी के लिए लकड़ी और कंडे की भी व्यवस्था कांग्रेस करेगी। साथ ही तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदने का भरोसा कांग्रेस ने दिया है।

देखिये घोषणा पत्र का सीधा प्रसारण …

https://www.youtube.com/watch?v=eqc6AlF8v5k

Back to top button