हेडलाइन

LPG rate: एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता…इतने रुपए हुए कम…

 

नई दिल्ली 1मई 2024।तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम आज से 19 रुपये कम हो गए हैं। दिल्ली में आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,745.50 रुपये मिलने वाला है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने चुनाव के बीच में ये फैसला लेकर कमर्शियल सिलेंडर उपयोग करने वाले लोगों को राहत मिली है।

देश में हो रहे लोकसभा चुनाव के बीच तेल कंपनियों ने लोगों को राहत दी है। जिससे कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 19 रुपये कम कर दिए गए हैं। आज से यानी 1 मई 2024 से कमर्शियल गैस सिलेंडर राजधानी दिल्ली में 1745.50 रुपये के मिलेंगे। जबकि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 1698.50 की दर से एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा। वहीं कोलकाता में 1859 तो चेन्नई में 1911 रूपये की दर से मिलेगा।

Back to top button