हेडलाइन

CG- अब पूर्व प्रत्याशी ने दिया इस्तीफा, जोगी कांग्रेस से पार्टी नेताओं का निकलना जारी, अब इस नेता ने…

जांजगीर चांपा 1 मई 2024। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में भगदड़ की स्थिति है। खासकर जोगी कांग्रेस और कांग्रेस, दोनों पार्टियों से लगातार इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। लोकसभा चुनाव के बीच में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन ने पार्टी छोड़ दी है। जांजगीर क्षेत्र में जनता कांग्रेस को ये बड़ा झटका है। इससे पहले जोगी कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने भी पार्टी छोड़ दी थी।

गोरेलाल बर्मन ने जनता कांग्रेस जोगी से इस्तीफा देते हुए प्रदेशअध्यक्ष अमित जोगी को त्याग पत्र भेजा है। पार्टी ने 2023 में गोरेलाल बर्मन को पामगढ़ विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वो चुनाव बुरी तरह से हार गये थे। इससे पहले वो 20 साल तक कांग्रेस में रहे। 2023 में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जनता कांग्रेस की सदस्यता ली थी। बर्मन ने इस्तीफे में लिखा है कि वो पार्टी से असहज महसूस कर रहे थे।

Back to top button