हेडलाइन

BJP को झटका : नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा… दोनों पार्टियों की संख्या बराबर होने के बावजूद रमन के गढ़ में कांग्रेस ने लगा दी सेंध

कवर्धा 17 जनवरी 2023। नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के गृह जिले में नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों की कुर्सी कांग्रेस के निर्विरोध हासिल कर लिया है। हालांकि भाजपा का कहना था कि उनके 7 पार्षदों को किडनैप कर जोर जबरदस्ती से वोट दिलवाया गया है। परिणाम जारी होते ही नाराज भाजपायी धरने पर बैठ गये और चुनाव को रद्द करने की मांग करने लगे। आरोप है कि चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।





आपको बता दें कि नगरपंचायत सहसपुर-लोहारा में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन हुआ, जिसमें कांग्रेस की महिला पार्षद अनारा बाई व उपाध्यक्ष अजय यादव को निर्विरोध चुन लिया गया। भाजपा और कांग्रेस के बराबर पार्षद होने के बावजूद बीजेपी की तरफ से कोई दावेदारी नहीं की गयी, कांग्रेस के ही उम्मीदवारों को बीजेपी ने समर्थन दे दिया। इस पर राजनीति गरमा गयी।

दरअसल नगरपंचायत लोहारा मे कुल 15 पार्षद है जिसमें से 7 कांग्रेस व 7 भाजपा 1 निर्दलीय से हैं। भाजपा व कांग्रेस के तीन पार्षदों ने 5 दिसंबर को अविश्वास प्रस्ताव लाकर कांग्रेस अध्यक्ष उषा श्रीवास व उपाध्यक्ष आभा श्रीवास्तव हटा दिया गया था। वही आज अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिये निर्वाचन हुआ। इससे पहले सोमवार को भाजपा ने आरोप लगाया था कि उनके 7 पार्षद लापता हो गये हैं। हालांकि सभी आज चुनाव के दौरान मौजूद रहे, लेकिन किसी ने भी दावेदारी नहीं की। जिसके बाद निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुन लिया गया। हालंकि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग करने व लोकतंत्र की हत्या जैसे आरोप लगाया है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने नगरपंचायत चुनाव मे लोकतंत्र की हत्या करने जैसे आरोप लगाते हुये धरना पर बैठे है। भाजपा के 7 पार्षद कांग्रेस का दामन थाम सकती है हालांकि बीजेपी की ओर से निलंबन जैसे कार्रवाई भी कर सकती है लेकिन कुछ महिने बाद विधानसभा का चुनाव है और नगरपंचायत लोहारा कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष बनाने मे कामयाब हुये है आने वाले समय मे इसका फायदा मिलता हुआ दिख रहा है वही बीजेपी के लिये कई मायने मे अहम चुनाव था लेकिन अध्यक्ष बनाने मे नाकाम रहे।

Back to top button