हेडलाइन

ब्यूटीशियन की लाश मिली: लिव इन पार्टनर के साथ रहती थी युवती, मौत के पहले घर में हुई थी पार्टी, ब्वायफ्रेंड हिरासत में..

बिलासपुर 26 जुलाई 2023। ब्यूटीशियन की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। कोरबा की रहने वाली प्रियंका नायक बिलासपुर में एक पार्लर में काम करती थी। प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड सूरज के साथ लिव इन में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को मारकर फांसी पर लटकाया गया है। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई, जब कमरे से बदबू आनी शुरू हो गयी। पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा, तो शव फंदे पर लटका हुआ था।

पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक प्रियंका 36 मॉल के पार्लर में काम करती थी। वो मध्यप्रदेश के युवक के साथ लिव इन में रहती थी। दोनों ने पति पत्नी बनकर किराया पर मकान लिया था। जानकारी के मुताबिक कमरे में ब्यूटीशियन, उसके ब्वायफ्रेंड सूरज और उसके दोस्तों ने सोमवार को पार्टी की थी।

पुलिस ने कमरे से शराब की बोतल, डिस्पोजल वगैरह भी बरामद किया है। ब्वायफ्रेंड सूरज के मुताबिक पार्टी के बाद वो अपने दोस्तों को छोड़ने गया था। जाने समय प्रियंका का पूर्व प्रेमी से विवाद चल रहा था। फिर मैं वापस आया तो कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद मैं बगल के कमरे में सोने चला गया था।

प्रियंका इसी महीने जॉब करने के लिए बिलासपुर आई थी। इससे पहले ही उसकी दोस्ती सूरज से थी और दोनों आपस में बातचीत भी करते थे, दोनों लिव इन में रहते थे। युवती के पिता शरद नायक ने हत्या का शक जताया है। पिता का आरोप है कि हत्या के बाद उसका शव लटकाया गया है। उधर, पुलिस को भी उसके बॉयफ्रेंड पर शक है। क्योंकि वह ठीक से कुछ नहीं बता रहा है। इसलिए पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है ।

Back to top button