बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

ब्रेकिंग : 2 की मौत… डायरिया के कहर से मचा हड़कंप… 42 अस्पताल में भर्ती, 2 की हुई मौत.. कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने NW न्यूज से कहा…

दुर्ग 23 नवंबर 2022। भिलाई से बड़ी खबर आ रही है। डायरिया से दो लोगों की मौत हो गयी है, वहीं 40 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और सर्वे कर रही है। घटना भिलाई कैम्प 1 जे पी नगर और संतोषी पारा, वृंदानगर क्षेत्र की बतायी जा रही है। घटना की सूचना पर दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और निगम आयुक्त रोहित व्यास ने प्रभावित क्षेत्र और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की व्यवस्था के निर्देश दिये।

जानकारी के मुताबिक डायरिया से 2 लोगो की मौत हो गई है, तो वही 42 लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत पर जिले के तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक उल्टी दस्त से ग्रसित लोग एक एक करके सुपेला के शासकीय चिकित्सालय पहुंचे, जो संख्या देखते ही देखते 40 से ज्यादा हो गयी। अधिकांश लोग कैम्प 1 जे पी नगर और संतोषी पारा, वृंदानगर क्षेत्र से सामने आया हैं। इसके बाद नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग का अमला एक्शन मोड़ में आ गई। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी। खुर्सीपार की रहने वाले 11 साल की बच्ची और जेपी नगर के रहने वाले 27 वर्षीय युवक की दूषित पानी पीने से मौत हो गई है। कई इलाकों में पीने का पाईप लाईन गंदी नालियों से होकर गुजरता देख दुर्ग कलेक्टर ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई और व्यवस्थाओ को दुरुस्त किये जाने का भी निर्देश किया। इसके बाद उन्होंने शासकीय हॉस्पिटल में पहुँचकर पीड़ित मरीजों से भी मुलाकात किया और बेहतर ईलाज का निर्देश दिया।

कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने NW न्यूज से कहा

दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि सारी परिस्थितियों पर निगरानी रखी जा रही है, जो मरीज अस्पतालो में भर्ती हैं उनके ईलाज की व्यवस्था की जा रही है। 1500 घरों को चिन्हाकित किया गया है और मेडिकल टीम डोर टू डोर जाकर सर्वे कर रही है। सभी का परीक्षण किया जा रहा है। उन्हें क्लोरीन टेबलेट और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकांश बस्तियों में 5-6 साल पहले अमृत मिशन के तहत जो पेयजल की पाईप लाईन बिछाई गई थी। उसे रहवासियों ने नुकसान करके अपने लिए निजी कनेक्शन ले लेते है। जिसके कारण पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदी नालियों का पाईप लाईन में प्रवाहित हो रहा है। इसलिए लोग डायरिया का शिकार हो रहे हैं।

Back to top button