बिग ब्रेकिंग

DA या कुछ और भी….कर्मचारियों को आज मिलेगी खुशखबरी…. कर्मचारियों-अधिकारियों के बीच मुख्यमंत्री 50 मिनट से ज्यादा वक्त गुजारेंगे… कर्मचारी नेता पुरजोर तरीके से मांगों को रखने की तैयारी में …

रायपुर 4 अप्रैल 2022। कर्मचारियों को आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री आज कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढोत्तरी का ऐलान कर सकते हैं। मुख्यमंत्री आज कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के सम्मान समारोह में करीब एक घंटे रहेंगे। इस दौरान ना सिर्फ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन को अपनी बातों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का मौका मिलेगा, बल्कि मुख्यमंत्री भी इत्मिनान से कर्मचारियोंके बीच अपनी बातों को कह सकेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर बाद 2 बजे इंद्रावती भवन पहुंचेंगे और फिर 2.50 मिनट तक इंद्रावती भवन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सम्मान समारोह से राजनांदगांव जाना है, जहां वो कई कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश से आज कर्मचारी वर्ग बड़े ऐलान की उम्मीद कर रहा है। खासकर महंगाई भत्ता के मुद्दे पर। माना जा रहा है कि कर्मचारियों के अनुरोध पर आज मुख्यमंत्री महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर सकते हैं। इसके अलावा सातवें वेतनमान के अनुरूप HRA की प्रमुख मांग है।

मुख्यमंत्री के सामने इस दौरान कर्मचारी नेता की तरफ से वेतन विसंगति से लेकर अन्य मांगों के रखेंगे। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री आज मंच से कर्मचारियों को कुछ बड़ी सौगात दे सकते हैं।

Back to top button