हेडलाइन

ब्रेकिंग: पूर्व विधायक विनय जायसवाल व उनकी पत्नी महापौर कंचन जायसवाल गिरफ्तार

रायपुर 20 दिसंबर 2023। पूर्व विधायक विनय जायसवाल और चिरमिरी की महापौर कंचन जाससवाल को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2 साल पुराने मामले में रेलवे पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। दरअसल रेल रोको आंदोलन करने,पटरी पर बैठने के मामले में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में 25 लोगो को समन मिला था। लेकिन पूर्व विधायक विनय जायसवाल और उनकी पत्नी कंचन जायसवाल समन पर हाजिर नहीं हुई। अब रेलवे पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक रेल सुविधा को लेकर 2 साल पहले चिरमिरी विधायक रहे विनय जायसवाल, उनकी पत्नी कंचन जायसवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने मिलकर अनूपपुर – अम्बिकापुर रेल लाइन प्रदर्शन किया था। समन जारी होन के बाद भी हाजिर नहीं होने पर रेलवे पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

Back to top button