ब्रेकिंग: वैद्यराज हेमचंद लौटाएंगे पद्मश्री, आज से इलाज भी कर दिया बंद, जानिए क्यों लिया इतना बड़ा फैसला, नाराजगी है या फिर डर, जानिए खबर
![](https://nwnews24.com/wp-content/uploads/2024/04/Vaidhya-Hemchand-Manjhi-Biography-In-Hindi.jpg)
नारायणपुर 27 मई 2024। नरनपुर से एक बड़ी खबर है। पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी ने पदमश्री अवार्ड लौटने का ऐलान कर दिया है। नक्सलियों की धमकी से खौफजदा हेमचंद ने आज से इलाज भी बंद करने की घोषणा की है। दरअसल नक्सलियों ने राष्ट्रपति के साथ पद्मश्री से सम्मानित वैधराज की फोटो जारी कर दिया धमकी दी थी। इसके बाद हेमचंद ने कहा है कि वो पद्मश्री लौटा देंगे और लोगों का इलाज करना भी बंद कर देंगे।
दरअसल बस्तर में जारी नक्सली एनकाउंटर के बीच रविवार की रात नक्सलियों के द्वारा छोटेडोंगर के पद्मश्री वैधराज हेमचंद्र मांझी को आमदई खदान का दलाल कहते हुए देश से मार भगाने की बात कहीं थी। राष्ट्रपति के साथ पुरस्कार लेते हुए हेमचंद मांझी की तस्वीर को नक्सली पर्चा में जारी कर उन्हे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद सोमवार को हेमचंद मांझी ने पद्मश्री अवॉर्ड को लौटने की घोषणा करते हुए कहा कि जड़ी बूटियां से अब लोगों इलाज नहीं करेगें।
उन्होंने कहा कि बार-बार नक्सलियों के द्वारा उन्हें धमकी दी जा रही है, जिससे उनका पूरा परिवार दहशत में है। इस वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। बता दें कि नक्सलियों द्वारा हेमचंद्र मांझी के भतीजे कोमल मांझी को मौत घाट उतार दिया था।
नक्सलियों द्वारा आमदई माइंस में दलाली करने का आरोप लगाकर हेमचंद्र मांझी को लगातार धमकी दी जा रही है।जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने उन्हे जिला मुख्यालय में सेफ हाऊस में रखा है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति के हाथों 22 अप्रैल को पद्मश्री अवार्ड मिला था। अवार्ड से लोगों में जहां खुशियां थी, वहीं नक्सलियों में नाराजगी थी।