ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत, अस्पताल में घटी घटना से मचा हड़कंप

कोलकाता 10 अगस्त 2024। पश्चिम बंगाल में एक ट्रेनी डाॅक्टर के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां राज्य सरकार द्वारा संचालित आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। लाश का पोस्टमार्टम कराये जाने पर ट्रेनी डाॅक्टर के साथ बर्बरता किये जाने का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने महिला डाॅक्टर के साथ हैवानियत करते हुए दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद से राज्य में राजनीतिक पारा भी गर्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। आपको बता दें कि अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर का शव मिला था।

जानकारी के मुताबिक आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हाॅस्पिटल में शुक्रवार को अस्पताल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी महिला चिकित्सक का अर्धनग्न शव पाया गया। बताया गया है कि प्रशिक्षु डॉक्टर छाती रोग चिकित्सा विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और गुरुवार की रात ड्यूटी पर तैनात थी। प्रशिक्षु चिकित्सक के शव पर चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने महिला डाॅक्टर के साथ इस हद तक हैवानियत की कि उसके गर्दन की हड्डी तक टूट गयी। चेहरे से लेकर पाव तक चोट के निशान मिले। प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। उसकी गर्दन, होठ और गाल पर दांतों के गहरे निशान मिले हैं। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला डॉक्टर की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के निशान थे।

21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद: कवर्धा कांड पर कांग्रेस ने लगाये गृहमंत्री पर आरोप, बोली, लोहारीडीह की घटना कानून व्यवस्था की बड़ी विफलता

रिपोर्ट में आगे बताया गया है पीड़िता की दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ, अनामिका और होंठों पर भी चोट के निशान थे। कोलकाता पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध तड़के तीन से छह बजे के बीच हुआ।पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि महिला डॉक्टर की गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई। उन्होंने कहा…. ऐसा लगता है कि पहले महिला का गला घोंटा गया। हम पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जिससे हमें अपराधियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। इस मामले में जांच के लिए कोलकाता पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन किया है।उधर महिला डॉक्टर के पिता ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल के अंदर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया और इसके बाद हत्या कर दी गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब सच्चाई को छिपाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पीजीटी चिकित्सकों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए आपातकालीन वार्ड को छोड़कर सभी विभागों में काम करना बंद कर दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जतायी है। उन्होने कहा कि आरोपियों को फांसी दिलवाएंगे। मैंने निर्देश दिया है कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लेकर जाएंगे। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टरों का विरोध करना जायज है। पुलिस से साफ कहा है कि उनको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है, लेकिन फिर भी प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर को लगता है कि जांच किसी दूसरी एजेंसी को करनी चाहिए, तो वह भी मानी जाएगी।

प्राचार्यों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी, ई संवर्ग के कुल 1134 प्राचार्यों की है सूची, देखिये.. लिस्ट
NW News