हेडलाइन

कैबिनेट ब्रेकिंग: साय कैबिनेट की बैठक शुरू, लिये जा सकते हैं ये फैसले

रायपुर 17 जनवरी 2024। विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गयी है। बैठक में आज फिर कुछ बड़ा फैसला हो सकता है। खबर है कि आज की बैठक में धान के समर्थन मूल्य पर हो रही खरीदी की समीक्षा की जायेगी। वहीं बजट सत्र को लेकर भी मंत्रियों से विचार विमर्श किया जायेगा। चर्चा है कि आज महतारी वंदन योजना और राजिम कुंभ को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। कैबिनेट के बाद उप मुख्यमंत्री की तरफ से कैबिनेट के फैसले की जानकारी दी जायेगी।

Back to top button