Uncategorized

CG- आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के खाने में गिरी छिपकली, 16 बच्चों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में….

महासमुंद 5 मई 2022 । महासमुंद जिला के एक आंगनबाड़ी केंद्र में जहरीला भोजन खाने के बाद 16 बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा है कि खाना पकाने के दौरान छिपकली खाने में गिर गयी थी, जिसे जानकारी नही होने पर बच्चों को परोस दिया गया। जैसे ही इस बात की जानकारी हुई सभी बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी बच्चों की तबियत अभी सामान्य बताई जा रही हैं।

पूरा घटनाक्रम महासमुंद जिला के सरायपाली के ग्राम पोटका का हैं। बताया जा रहा है कि ग्राम पोटका में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जाता है। यहां गुरुवार को आंगनबाड़ी में पुहुचने वाले बच्चों के लिए भोजन बनाया गया था। खाना बनाने के बाद इसे छोटे छोटे बच्चों को खाने के लिए परोस दिया गया। खाना खाते के कुछ देर बाद ही बच्चों को उल्टी शुरू हो गयी। जिसे देखने के बाद आंगनबाड़ी में मौजूद कार्यकर्ता और बच्चों के परिजन घबरा गये। वहीं खाने की जांच करने पर उसमें छिपकली पड़ी मिली।

जिसके बाद आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्चों को डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद अब बच्चों की तबियत खतरे से बताई जा रही हैं। वही इस घटना के बाद एक बार फिर आंगनबाड़ी केंद्रो में बच्चों की सुरक्षा और सेहत पर सवाल खड़े हो गये हैं। फिलहाल इस घटना के बाद अफसर जांच की बात कह रहे हैं।

Back to top button