बिग ब्रेकिंगशिक्षक/कर्मचारी

CG : 43 जवान कोरोना पॉजेटिव…. जवानों के कैंपों में हुआ कोरोना विस्फोट… 24 घंटे के भीतर 43 मिले संक्रमित… मचा हड़कंप

सुकमा/कांकेर 4 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जवानों पर भी टूटा है। 24 ॆगंटे में कुल 43 जवान कोरोना पॉजेटिव मिले हैं। सुकमा के तेमेलवाड़ा कैंप में कोरोना का विस्फोट हुआ है। वहां एक साथ 38 जवान संक्रमित मिले हैं, वहीं कांकेर के कन्हारगांव कैम्प में 5 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में जवानों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गयाहै।

सुकमा के तेमेलवाड़ा कैम्प में 38 जवान एक साथ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जानकारी के मुताबिक जो जवान संक्रमित मिले हैं, वो सभी छुट्टी से लौटे थे। कैंप लौटे से करीब 75 जवानों का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें 38 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जानकारी के मुताबिक चिंतागुफा के तेमेलवाड़ा कैम्प के कोबरा के सभी जवान हैं।  सभी जवान फिलहाल एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉज़िटिव मिले हैं। सभी जवानों को कैम्प के बैरक में क्वारंटीन किया गयाहै।

वहीं कांकेर के एसएसबी कैम्प में भी कोरोना का कहर दिख रहा है। SSB के 5 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले। भानुप्रतापपुर ब्लॉक के कन्हारगांव कैम्प के जवान कोरोना की चपेट में आने से हड़कंप मचा है। सभी संक्रमित जवानो को आइसोलेट किया गया है।

Back to top button