हेडलाइन

CG ACCIDENT : यात्री बस हुई दुर्घटनाग्रस्त… 2 यात्रियों की मौत, 10 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से जख्मी… पुलिस टीम मौके पर …

 जशपुर 21 सितंबर 2022। जशपुर के पत्थलागांव से एक बड़ी खबर आ रही है। एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट गयी, इस हादसे में अब तक 2 यात्रियों की मौत हो गयी है, वहीं 10 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। जख्मी यात्रियों को पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 3 की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

ये हादसा उस वक्त हुआ, जब यात्री बस पत्थगांव से अंबिकापुर आ रही थी। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और 108 को इसकी सूचना दी। वहीं पुलिस की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक खराब सड़क के कारण रुट बदलकर पत्थलगांव से अंबिकापुर रूट बदलकर जा रही थी। उसी दौरान पत्थलागांव थाने से कुछ ही दूरी पर गोढ़ीकला के पास ये घटना घटी

Back to top button