हेडलाइन

CG बिग ब्रेकिंग : BJP ने 21 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखिये लिस्ट

रायपुर 17 जून 2023।

प्रेम नगर से इस बार भाजपा ने भूलन सिंह मरावी को टिकट दिया है। पिछली बार यहां से विजय प्रताप सिंह चुनाव मैदान थे, लेकिन उन्हें कांग्रेस खेलसाय सिंह से चुनाव हारना पड़ा था।

भटगांव से इस बार लक्ष्मी राजवाड़े को पार्टी ने टिकट दिया है। पिछली बार यहां से रजनी त्रिपाठी मैदान में थी, लेकिन उन्हें कांग्रेस के पारसनाथ राजवाड़े ने हराया था।

प्रतापपुर से पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा का टिकट कटा है। उनकी जगह पर पार्टी ने इस बार नया चेहरा शकुंतला सिंह पोर्ते को उतारा है। ये एसटी सीट है, यहां से पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम जीते थे।

रामानुजगंज सीट पर पूर्व सांसद रामविचार नेताम अपनी दावेदारी बचाने में कामयाब रहे हैं। पिछली बार भी वो इस सीट से लड़े थे, लेकिन उन्हें कांग्रेस के बृहस्पत सिंह के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

लुंड्रा सीट से पिछली बार विजय नाथ सिंह चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। इस बार लुंड्रा से प्रवोज भींज चुनाव मैदान में बीजेपी की तरफ से से होंगे। यहां से प्रीतम राम पिछली बार चुनाव जीते थे।

खरसिया से इस बार पार्टी ने ओपी चौधरी को टिकट नहीं दिया है। पिछली बार उन्होंने मंत्री उमेश पटेल को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन इस बार उनका टिकट बदला गया है। खरसिया से महेश साहू को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। ये कांग्रेस का अभेद किला कहा जाता है, जहां से जब तक चुनाव नंदकुमार पटेल लड़े, वो जीतते रहे, उनकी हत्या के बाद उनके बेटे उमेश पटेल चुनाव जीते।

धर्मजयगढ़ से इस बार हरिशचंद राठिया प्रत्याशी बनाये गये हैं। पिछली बार इस सीट से लीनव राठिया मैदान में थे, जिन्हें लालजीत सिंह राठिया के हाथों हारना पड़ा था।

कोरबा से से भी टिकट बदला गया है। कोरबा में पिछली बार विकास महतो प्रत्याशी थे, लेकिन इस बार लखनलाल देवांगन को टिकट दिया गया है। ये सीट मौजूदा मंत्री जयसिंह अग्रवाल का सीट है। जो यहां काफी मजबूत कहे जाते हैं।

मरवाही से भी प्रत्याशी बदला गया है। मरवाही से पिछली बार अर्चना पोर्ते को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था। जिन्हें जोगी कांग्रेस से अजीत जोगी के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था। अजीत जोगी के निधन के बाद यहां से कांग्रेस के केके ध्रुव चुनाव जीते।

सरायपाली से से भी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बदला है। यहां से बीजेपी की तरफ से पिछली बार श्याम तांडी उम्मीदवार थे, इस बार पार्टी ने महिला प्रत्याशी सरला कोसरिया पर दांव खेला है। यहां से अभी कांग्रेस के किस्मतलाल नंद विधायक हैं।

Back to top button