×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Saturday, 08 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG- मुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक: दंतेवाड़ा सहित सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिलों के अफसरों की बैठक, स्थिति सामान्य होने तक मुस्तैद रहकर काम करने के निर्देश

रायपुर, 1 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिला कार्यालय के डंकनी सभाकक्ष में बाढ़, आपदा एवं राहत कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में दंतेवाड़ा के अलावा बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिलों के कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री  टंकराम वर्मा, वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, क्षेत्रीय विधायक  चैतराम अटामी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष  नंदलाल मुड़ामी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विगत 26 एवं 27 अगस्त को हुई अतिवृष्टि से हुई हानि तथा प्रशासन द्वारा चलाए गए राहत कार्यों की जानकारी बैठक के माध्यम से ली। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रशासनिक अमलों द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों से हुई चर्चा से यह स्पष्ट हुआ कि प्रशासनिक तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई से वे संतुष्ट हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बीते माह आई इस प्राकृतिक आपदा और विभीषिका से जो जन-धन एवं अधोसंरचना की क्षति हुई है, वह अपूरणीय है। यह संतोष की बात है कि जिला प्रशासन द्वारा फौरी तौर पर बचाव एवं राहत कार्य के लिए कदम उठाए गए। साथ ही शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन दान स्वरूप दिया, जो अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आई बाढ़ आपदा से चारों जिलों में 115 करोड़ रुपये की विभिन्न अधोसंरचनाओं को क्षति हुई है। इनकी मरम्मत के लिए राज्य शासन द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गैर-शासकीय एवं स्वैच्छिक संगठनों के कार्यों की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि चारों जिलों में स्थिति सामान्य होने तक राहत एवं स्वास्थ्य शिविर आवश्यकतानुसार जारी रखें। उन्होंने कहा कि प्रशासन निरंतर प्रभावितों के संपर्क में रहे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सतत जारी रखे। इसके लिए लगातार कैंप लगाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की जाए तथा उन्हें समसामयिक सलाह देते हुए आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को राहत राशि अविलंब जारी करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने निर्देशित किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित न होने पाए। इसके लिए कार्यपालन अभियंता तत्काल प्रस्ताव केंद्रीय कार्यालय को प्रेषित करें। साथ ही केशकाल में राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधार कार्य हेतु तात्कालिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सचिव आपदा प्रबंधन रीना बाबा साहेब कंगाले ने पशु-हानि पर दी जाने वाली मुआवजे की राशि के लिए नए निर्देशों के अनुसार आवंटन देने हेतु कलेक्टरों को निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार डोर-टू-डोर सर्वे कराया जाए। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इन क्षेत्रों में मलेरिया, टाइफाइड एवं जलजनित रोग पनपने न पाएं। उन्होंने पेयजल के सभी स्रोतों में क्लोरीनेशन कराने और उसका परीक्षण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इससे पहले दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिलों के कलेक्टरों ने निर्धारित एजेंडा अनुसार बाढ़ से हुई क्षति और जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए राहत कार्यों की क्रमवार जानकारी दी। बैठक में अतिवृष्टि से प्रभावित ग्रामों, क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों, सड़कों, बाधित विद्युत आपूर्ति एवं मोबाइल नेटवर्क की स्थिति प्रस्तुत की गई। साथ ही जन-धन हानि, बाढ़ में बह गए घरों एवं मवेशियों के बारे में संख्यात्मक एवं तथ्यात्मक आंकड़े पीपीटी के माध्यम से साझा किए गए।

इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए राहत एवं बचाव कार्य, प्रभावितों का रेस्क्यू कर उन्हें राहत कैंपों में ठहराना, तात्कालिक उपचार उपलब्ध कराना और खाद्य सामग्री वितरित करने की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि सर्वाधिक क्षति नदी-नालों के किनारे स्थित ग्रामों के निवासियों को हुई है, परंतु समय पर प्रशासनिक राहत उपलब्ध कराई गई।

बैठक में बस्तर संभाग के संभागायुक्त डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुंदरराज पी, दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत, सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव, बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा, जिला पंचायत बस्तर के सीईओ प्रतीक जैन सहित एसपी एवं जिला स्तर के अधिकारीगण मौजूद थे।

Nwnews24 Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

CG:काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा, 50 हजार की ठगी के 3 आरोपी गिरफ्तार,

RECOMMENDED

काम दिलाने का झांसा देकर महिला को MP ले गए, 50 हजार में बेचकर कराई शादी; 3 गिरफ्तार

RECOMMENDED

बिलासपुर में विकास कार्यों की समीक्षा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अधिकारियों को लगाई फटकार

RECOMMENDED

रायपुर में आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की हत्या; पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

RECOMMENDED

अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दिवंगत शिक्षाकर्मियों की विधवाओं को नियुक्ति देने का आदेश

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ Teacher Transfer: तबादला सूची पर रविंद्र राठौर ने उठाए सवाल, बोले- बैकडोर ट्रांसफर बंद हो, लागू हो खुली स्थानांतरण नीति

RECOMMENDED
Royal Enfield Himalayan 440

Royal Enfield Himalayan 440 : भारत में सितंबर में दे सकती है दस्तक, जानें इंजन और फीचर्स की पूरी डिटेल

RECOMMENDED
Mahindra Scorpio N Facelift Vs Hyundai Creta

Mahindra Scorpio N Facelift ₹13.69 लाख में लॉन्च: Hyundai Creta से बढ़ा सीधा मुकाबला

RECOMMENDED
Pova AI Buds Pro

Pova AI Buds Pro : भारत में 14 अगस्त को Amazon पर होगा लॉन्च, 78 भाषाओं में ट्रांसलेशन और 48dB ANC जैसे फीचर्स की पुष्टि

RECOMMENDED

कांकेर में सांप ने काटा तो उसे गले में लपेटकर 14 KM बाइक चलाता रहा युवक, वीडियो वायरल

RECOMMENDED
CG PSC

CGPSC: चयनित अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरकार की SLP खारिज; नियुक्ति का रास्ता साफ

RECOMMENDED
crime APRADH

आंखों में मिर्च पाउडर डालकर डंडे से किया जानलेवा हमला, 7 महीने से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED
SBI Clerk Recruitment 2026

SBI Clerk Recruitment 2026 : एसबीआई में क्लर्क के 1538 पदों पर भर्ती शुरू, 27 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

RECOMMENDED
Mahindra BE7

Mahindra BE7 Spied : INGLO प्लेटफॉर्म और BYD ब्लेड बैटरी के साथ टेस्टिंग के दौरान दिखी महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक SUV

RECOMMENDED
Samsung Galaxy S25 Ultra

Amazon Great Freedom Sale: Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹40,000 की सबसे बड़ी गिरावट, देखें नई कीमत

RECOMMENDED

हरेली मनाएं, हरियाली बचाएं: डॉ दिनेश मिश्र की अपील, नीम की डालियाँ न तोड़ें, आवश्यकता हो तो कुछ पत्तियाँ ही लें

RECOMMENDED

ट्रांसफर लिस्ट : वन विभाग में हुए तबादले, देखिये वन विभाग में अफसरों की तबादला लिस्ट

RECOMMENDED
shik transfer

शिक्षकों का तबादला: बड़ी संख्या में शिक्षकों का हुआ तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

RECOMMENDED

भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, क्रिश्चियन फोरम पदाधिकारी अरुण पन्नालाल को कोर्ट ने 21 अगस्त तक के लिए भेजा जेल

RECOMMENDED
court

कोर्ट की खबर : घर से उठाकर डैम के पास ले गया, दुष्कर्म के दोषी को 5 साल की सजा

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

CG:काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा, 50 हजार की ठगी के 3 आरोपी गिरफ्तार,