Uncategorized @hiबिग ब्रेकिंग

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात….. OPS और 2016 बैच के डिप्टी कलेक्टर को संयुक्त कलेक्टर बनाये जाने पर जताया आभार

रायपुर 14 मार्च 2022। पुरानी पेंशन बहाली कर मुख्यमंत्री ने दिल जीत लिया है। 9 मार्च के बाद से लगातार उनका आभार जताया जा रहा है। आज पुरानी पेंशन बहाली करने और 2016 बैच के डिप्टी कलेक्टरों को संयुक्त कलेक्टर के पद पर क्रमोन्नत करने के निर्णय के लिए आभार जताने राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारी / कर्मचारियों को मिले आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ (अपर कलेक्टर/संयुक्त कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर संघ) ने बजट के दौरान मुख्यमंत्री की OPS की घोषणा को अभूतपूर्व फैसला बताया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस तरह के फैसले से ना सिर्फ अधिकारी-कर्मचारी बल्कि उन पर आश्रित पूरे परिवार का भविष्य सुरक्षित हो गया है।

मुख्यमंत्री से राप्रसे संघ के भेंट के दौरान संघ के कोषाध्यक्ष हरवंश मिरी डिप्टी कलेक्टर ,सदस्य गण सर्व सौमिल चौबे अपर कलेक्टर , विनय अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर ,राजेश पात्रे संयुक्त कलेक्टर ,आशीष टिकरिहा संयुक्त कलेक्टर , प्रकाश टंडन डिप्टी कलेक्टर, शम्मी नाहीदी डिप्टी कलेक्टर, सूरज कश्यप डिप्टी कलेक्टर , वाय के मेश्राम डिप्टी कलेक्टर एवं नभ एल स्माईल डिप्टी कलेक्टर भी उपस्थित रहे।

Back to top button