हेडलाइन

CG: नक्सल गढ़ में कोबरा बटालियन के निरीक्षक ने खुद को मारी गोली,मौके पर हुई मौत…..मचा हड़कंप,घटना की जांच में जुटे अधिकारी

बीजापुर 18 अगस्त 2023। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पोस्टेड कोबरा बटालियन के एक जवान ने खुद को गोली मार कर खत्म कर लिया। मृतक जवान दिल्ली का रहने वाला था,जिसकी पोस्टिंग कोबरा के 210 बटालियन में निरीक्षक के पद पर थी। कैंप में गोली चलने की आवाज सुनने के बाद हड़कंप मच गया। जैसे ही दूसरे जवान मौके पर पहुंचे उन्होने जवान को लहुलूहान हालत में पड़ा देखा। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। जवान ने किन कारणों से आत्महत्या की इसकी खुलासा अभी नही हो सका है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली का रहने वाला शफी अख्तर कोबरा बटालियन में निरीक्षक के पद पर पदस्थ था। उसकी पोस्टिंग जवाबन बासागुड़ा के कैंप में थी। बताया जा रहा हैं कि वह किसी काम के सिलसिले में वह बीजापुर कैंप में आया हुआ था। यहीं पर शफी अख्तर ने शुक्रवार की सुबह-सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि निरीक्षक शफी अख्तर ने अपनी सर्विस राइफल को सीने पर टिकाया और फिर फायर कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनते ही कैंप में हड़कंप मचा गया। दूसरे जवान भागकर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने खून से लथपथ पड़े शव को बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां जवान की प्राथमिक जांच के बाद उसे डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोबरा बटालियन के निरीक्षक शफी अख्तर ने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा नही हो सका हैं। पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी इस मामले की जांच कर घटना की असल वजह पता लगाने का प्रयास कर रहे है।

Back to top button