हेडलाइन

CG- छुट्टी पर लगा बैन, 30 जुलाई तक कर्मचारियों-अधिकारियों की छुट्टी पर प्रतिबंध, जारी हुआ आदेश

धमतरी/सरगुजा/राजनांदगांव। विधानसभा सत्र के मद्देनजर अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संदर्भ में अलग-अलग जिलों से आदेश जारी कर दिया गया है। इसे लेकर धमतरी कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। इससे पहले सरगुजा और राजनांदगांव से भी आदेश जारी कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.56 PM
previous arrow
next arrow

धमतरी में लगा छुट्टी पर प्रतिबंध

/ 5 जुलाई 2024।छत्तीसगढ़ विधानसभा की षष्ठम विधानसभा का तृतीय सत्र 22 जुलाई से 26 जुलाई 2024 तक किया गया है,विधानसभा तृतीय सत्र के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिंबध रहेगा,कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने इस दौरान प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण, शून्यकाल, सूचना, अशासकीय संकल्प आदि के त्वरित निराकरण के लिए अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, जिनका मोबाईल नंबर 077460-39013 है, साथ ही कलेक्टोरेट स्थित अधीक्षक राजस्व कक्ष में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07722-232592 है,इस कक्ष में अवकाश के दिनों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।कलेक्टर ने आदेश जारी किया है कि विधानसभा सत्र के दौरान कोई भी कर्मचारी उनकी अनुमति के बगैर अवकाश पर एवं मुख्यालय से बाहर नहीं रहेंगे,नियंत्रण कक्ष में 6 जुलाई को सहायक ग्रेड 3 श्रीमती इंद्राणी साहू, सरोज साहू और भृत्य श्रीमती उमा देवी नेताम की ड्यूटी लगाई गई है, इसी तरह 7 जुलाई को सहायक ग्रेड 2 हरीश ध्रुव, सुरेश कुमार गोस्वामी, भृत्य सूरज देवदास, 13 जुलाई को सहायक ग्रेड 2 श्री घनश्याम साहू, सहायक ग्रेड 3 गेमेन्द्र कुमार बनपाल, भृत्य चमर सिंह, 14 जुलाई को सहायक ग्रेड 3 पूर्णिमा यादव, कम्पयूटर ऑपरेटर प्रियंका जाधव, भृत्य देवकी, 17 जुलाई को कम्प्यूटर ऑपरेटर गोदावरी, स्टेनो टायपिस्ट सरिता साहू, भृत्य लोकेश्वरी, 20 जुलाई को सहायक ग्रेड 2 दशरथ साहू, सहायक ग्रेड 3 मनीष साहू , भृत्य सुरेन्द्र यादव तथा 21 जुलाई को सहायक ग्रेड 3 सीमा ध्रुव, वर्षा आवड़े और भृत्य दुर्गेश्वरी की ड्यूटी लगाई गई है।

सरगुजा में भी छुट्टी बैन

विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर कलेक्टर सरगुजा में भी छुट्टी पर प्रतिबंध लगा दिया है। नये आदेश के मुताबिक 2 जुलाई से 30 जुलाई तक सरगुजा जिले के कोई भी कर्मचारी अधिकारी अवकाशन नहीं ले सकेंगे। छुट्टी के लिए उन्हें विशेष छुट्टी लेनी होगी। आपको बता दें कि मानसून सत्र 22 जुलाई से 26 जुलाई तक होना है। लिहाजा 30 जुलाई तक छुट्टी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

WhatsApp Image 2024-06-15 at 6.32.18 PM
WhatsApp Image 2024-06-15 at 6.31.26 PM
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव में भी आदेश हुआ जारी

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जाने एवं मुख्यालय से बाहर नहीं रहने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि विधानसभा प्रश्रों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं, स्थगन प्रस्तावों की जानकारी समय-सीमा में भेजने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य है। सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने एवं उनके नाम, पदनाम, दूरभाष नम्बर एवं मोबाईल नंबर की जानकारी कार्यालय कलेक्टर राजनांदगांव को तत्काल भेजने कहा गया है। साथ ही अवकाश के दिनों में पर्याप्त लिपिक एवं भृत्य की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button