×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Wednesday, 19 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG- कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप: महिला पर फेंका तेजाब, बेटी-बेटा भी हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग 18 अगस्त 2026। सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम करंजा भिलाई से ग्रामीणों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकली 35 वर्षीय महिला मीना निषाद पर बाइक सवार युवक ने सरेराह तेजाब फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले में महिला का चेहरा और शरीर करीब 25 प्रतिशत तक झुलस गया, जबकि उनके साथ मौजूद 11 वर्षीय बेटी गुंजन और 8 वर्षीय बेटे रवींद्र भी तेजाब के छींटों की चपेट में आ गए।

सुनसान रास्ते पर बाइक सवार ने किया हमला

बताया जा रहा है कि मीना निषाद ग्रामीणों के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल होकर जा रही थीं। इसी दौरान अरसनारा और रेवलीडीह के बीच सुनसान रास्ते पर बाइक सवार युवक ने महिला को निशाना बनाकर तेजाब फेंक दिया।

Advertisement

अचानक हुए हमले से कांवड़ यात्रा में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल महिला और बच्चों को संभाला।

महिला करीब 25 फीसदी झुलसी, हालत नाजुक

एसिड अटैक में मीना निषाद का चेहरा और शरीर बुरी तरह झुलस गया है। बताया जा रहा है कि शरीर का करीब 25 प्रतिशत हिस्सा तेजाब से झुलसा है। गंभीर हालत में उन्हें निजी शंकरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं, हमले के दौरान महिला के पास मौजूद उनके 11 वर्षीय बेटी गुंजन और 8 वर्षीय बेटे रवींद्र पर भी तेजाब के छींटे पड़े हैं। दोनों बच्चों का भी इलाज कराया जा रहा है।

पति को फोन पर मिली हमले की खबर

पीड़िता के पति संतोष निषाद ने बताया कि घटना के वक्त वह काम पर थे। इसी दौरान उन्हें पत्नी पर एसिड अटैक किए जाने की जानकारी मिली। खबर मिलते ही वह मौके पर पहुंचे।

संतोष के मुताबिक, घर पहुंचने पर उनकी पत्नी दर्द से बुरी तरह कराह रही थीं। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

वारदात की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अब जांच का सबसे बड़ा सवाल यही है कि महिला पर तेजाब फेंकने के पीछे आरोपी का मकसद क्या था और क्या वह पहले से हमले की साजिश बनाकर आया था।

पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद हमले की वजह और वारदात से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

कांवड़ यात्रा के दौरान हुई वारदात से दहशत

आस्था के पर्व के दौरान कांवड़ यात्रा में शामिल महिला को निशाना बनाकर किए गए इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। सरेराह हुए एसिड अटैक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पीड़िता की हालत पर भी नजर रखी जा रही है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

रायपुर में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी, BNS की धाराओं में केस दर्ज

RECOMMENDED

SAS Transfer : राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का किया तबादला, देखिये तबादला सूची

RECOMMENDED

कमोन्नति वेतनमान प्रकरण: सर्वोच्च न्यायालय ने मामला पुनः छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को भेजा, शिक्षकों को नए सिरे से सुनवाई का अवसर

RECOMMENDED

IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर सहित इन आईएएस अफसरों के हुए तबादले

RECOMMENDED

CG- TET प्रमोशन पर कैविएट: शिक्षक प्रमोशन में TET की अनिवार्यता पर बढ़ा विवाद, हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल; आगे क्या होगा?

RECOMMENDED

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली समीक्षा बैठक, अस्पतालों में दवा, सफाई और मरीज सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश

RECOMMENDED
Skoda Slavia Facelift Launch

Skoda Slavia Facelift Launch : नई 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और प्रीमियम फीचर्स के साथ होगी एंट्री, जानें संभावित कीमत

RECOMMENDED
Techno Plus Android 14

XElectron ने भारत में लॉन्च किया Techno Plus Android 14 स्मार्ट होम प्रोजेक्टर, 200 इंच स्क्रीन के साथ मिलेगा थिएटर अनुभव

RECOMMENDED
boAt PartyPal Series

boAt PartyPal Series : भारत में लॉन्च हुए 8 नए पार्टी स्पीकर, मिलेगी 300W साउंड और ऑटो-ट्यून कराओके

RECOMMENDED
iQOO Neo 11 Ultra Launch

iQOO Neo 11 Ultra Launch : 50MP Sony कैमरा और 9,100mAh बैटरी के साथ कल होगा पेश, लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में 18 से 24 अगस्त तक बारिश का दौर, 18 अगस्त को कहीं-कहीं अति भारी बारिश का अलर्ट

RECOMMENDED
High Hemoglobin: A 'Red Alert' for the Body

हाई हीमोग्लोबिन शरीर के लिए ‘रेड अलर्ट’: स्ट्रोक और ब्लड क्लॉट का खतरा, जानिए इसके कारण और लक्षण

RECOMMENDED
OnePlus Price Hike

OnePlus Price Hike: भारत में महंगे हुए OnePlus के स्मार्टफोन, ₹4,000 तक बढ़ीं कीमतें; देखें नई रेट लिस्ट

RECOMMENDED
MG Hector Tomahawk EV

MG Hector Tomahawk EV : 26 अगस्त को होगी लॉन्च, 550 KM की रेंज और Level-2 ADAS से होगी लैस

RECOMMENDED
Jio Prime Membership

Jio Prime Membership : जियो यूजर्स के लिए बड़ी खबर, ₹300 में 1 साल के लिए लॉक होंगे मोबाइल टैरिफ प्लान

RECOMMENDED
IOCL Recruitment 2026

IOCL Recruitment 2026 : इंडियन ऑयल में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती शुरू, 3 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

RECOMMENDED
Skoda Kushaq EMI Calculator

Skoda Kushaq EMI Calculator : 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद हर महीने कितनी बनेगी किस्त, समझें गणित

RECOMMENDED

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने UCC समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात, सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशन का दिया सुझाव

RECOMMENDED
court

अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा फैसला, आरोपी संजीव मंडल को उम्रकैद; सुपारी देकर हत्या कराने की थी कहानी

RECOMMENDED

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित, चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

रायपुर में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी, BNS की धाराओं में केस दर्ज