बिग ब्रेकिंग

CG- शिक्षिका नहीं “यॉर ऑनर” बोलिये : सहायक शिक्षिका प्रज्ञा ने गाड़ा कामयाबी का झंडा, सिविल जज परीक्षा में हुई चयनित तो…, छलक पड़े आंसू

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर 13 मार्च 2023। शिक्षिका से जज बनी प्रज्ञा सिंह की आंखों में आंसू है…कामयाबी से दिल तो गदगद है, लेकिन आंखें है कि उस खुशी को आंसू के रूप में बयां कर रहा है। प्रज्ञा कहती है, वर्षों की तपस्या पूरी हुई है, खुशी तो बहुत लग रहा है, लेकिन रोना बस इस बात का आ रहा है कि जिन बच्चों और शिक्षक साथियों के बीच इतना वक्त गुजारा, वो अब वक्त मेरी जिंदगी में नहीं आयेगा। शुक्रवार को प्रज्ञा को जज बनने पर बधाई देने अधिकारी से लेकर शिक्षक साथियों का हुजूम उमड़ा था।

वो अफसर भी बधाई देने स्कूल आये थे, जिसे प्रज्ञा “सर” कहती आयी थी। लेकिन अब प्रज्ञा ने सफलता को वो शिखर पा लिया है, जहां अब उन्हें ही प्रज्ञा को यॉर ऑनर’ कहकर संबोधित करना होगा। CGPSC की तरफ से जारी हुए सिविल जज रिजल्ट में प्रज्ञा ने कामयाबी का झंडा पूरे मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के लिए गौरव का क्षण है।

एमसीबी जिले के डंगौरा में पदस्थ प्रज्ञा काफी सालों से सिविल जज की परीक्षा की तैयारी में जुटी थी। शिक्षिका के पद पर चयन के बाद भी ना तो प्रज्ञा का प्रण टूटा और ना ही लगन और धर्य में किसी तरह से कमी आयी। प्रज्ञा कहती है, कि स्कूल के बाद का वक्त उन्होंने पूरी तरह से अपनी स्टडी को दिया था। गाइडेंस उन्हें काफी अच्छा मिला, सबके सहयोग से ही उन्हें सफलता मिली है।  

सिविल जज के लिए चयनित प्रज्ञा सिंह के पिता प्रधानपाठक के पद से रिटायर हुए हैं ।खुद प्रज्ञा का कहना है कि इस स्कूल में उन्हें काफी अपनापन मिला है और सभी के सहयोग से वह इस मुकाम को हासिल की है। प्रज्ञा सिंह शुरू से ही काफी होनहार रही है। प्रज्ञा के चाचा नारायण सिंह कांकेर में परिवार न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदस्थ हैं ।

सविल जज परीक्षा में बेटियों ने बजाया डंका

दीनदयाल उपाध्याय नगर की रहने वाली ईशानी अवधिया ने पहला स्थान और दूसरे स्थान पर अर्पित गुप्ता और तीसरे स्थान पर मानसी बिस्ट रही है। वहीं सिविल जज परीक्षा परिणाम के टाॅप टेन में 9 बेटियों ने अपना स्थान बनाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। दीनदयाल उपाध्याय नगर की रहने वाली ईशानी अवधिया ने पहला स्थान और दूसरे स्थान पर अर्पित गुप्ता और तीसरे स्थान पर मानसी बिस्ट रही है। वहीं सिविल जज परीक्षा परिणाम के टाॅप टेन में 9 बेटियों ने अपना स्थान बनाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Back to top button