×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Sunday, 16 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG-शिक्षक पर गंभीर आरोप, नाबालिग छात्रा को मैसेज और शादी के दबाव का दावा; भाई से मारपीट की भी शिकायत

बलरामपुर 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने और शादी के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया, जब छात्रा के भाई ने शिक्षक से बातचीत करने के लिए स्कूल पहुंचकर आपत्ति जताई। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने स्कूल परिसर में मौजूद कुछ छात्रों से छात्रा के भाई के साथ मारपीट करवा दी। घटना में युवक के हाथ में चोट आने की बात सामने आई है।

मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपों के घेरे में 28 वर्षीय पीटी शिक्षक संदीप गुप्ता हैं। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शिक्षा विभाग ने भी प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच के लिए टीम गठित की है।

Advertisement

छात्रा से मोबाइल पर बातचीत का आरोप

परिजनों के अनुसार, शिक्षक छात्रा से मोबाइल फोन के जरिए बातचीत करता था। आरोप है कि बातचीत के दौरान शिक्षक की ओर से छात्रा को आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेजे गए। इतना ही नहीं, छात्रा पर शादी करने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है।

बताया गया कि छात्रा ने कथित तौर पर परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने शिक्षक से बातचीत कर छात्रा से संपर्क नहीं करने और मामले को लेकर समझाइश दी थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी शिक्षक की ओर से छात्रा से संपर्क किए जाने का सिलसिला जारी रहा।

15 अगस्त को स्कूल पहुंचा छात्रा का भाई

बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को छात्रा का भाई शिक्षक से दोबारा बातचीत करने के लिए स्कूल पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद शिक्षक ने स्कूल मैदान में मौजूद कुछ हाईस्कूल के छात्रों से छात्रा के भाई के साथ मारपीट करवाई।

पीड़ित पक्ष का दावा है कि मारपीट के दौरान लोहे की रॉड से भी हमला किया गया, जिससे युवक के हाथ में चोट आई। घटना के बाद परिवार ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

मोबाइल मैसेज समेत कई साक्ष्यों की जांच

शिकायत मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान छात्रा के मोबाइल फोन में मौजूद मैसेज, कथित मारपीट से जुड़े साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आने की उम्मीद है कि छात्रा और शिक्षक के बीच किस तरह की बातचीत हुई थी और मारपीट की घटना में किन लोगों की भूमिका रही।

शिक्षा विभाग ने गठित की जांच टीम

मामले को लेकर परिजनों की ओर से शिक्षक के व्यवहार पर पहले भी आपत्ति जताए जाने की बात कही गई है। दूसरी ओर, जिला शिक्षा विभाग ने भी आरोपों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच के लिए टीम गठित की है।

फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग दोनों स्तर पर जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही शिक्षक पर लगाए गए आरोपों और मारपीट की घटना में उनकी कथित भूमिका की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

कभी हाथों में थी बंदूक, अब शान से लहराया तिरंगा, 112 आत्मसमर्पित युवाओं ने तिरंगा थामकर दिया शांति और राष्ट्रप्रेम का संदेश

RECOMMENDED

CG-4 दिन से लापता 22 साल की युवती का आंध्र प्रदेश में मिला शव, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर दफनाया

RECOMMENDED

CG-स्टंटबाज बाइकर्स पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 59 के खिलाफ कार्रवाई; नाबालिगों के परिजनों को बुलाकर दी चेतावनी

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में नौकरी का खुला पिटारा, 50 पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर) की सीधी भर्ती को मिली मंजूरी, जल्द होगा विज्ञापन जारी

RECOMMENDED
OnePlus 16

OnePlus 16: तीन नई गेमिंग तकनीक और 165Hz डिस्प्ले के साथ जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने की आधिकारिक पुष्टि

RECOMMENDED
Vivo T5 Lite 5G

Flipkart Freedom Sale का आखिरी दिन: Vivo T5 Lite 5G पर मिल रहा ₹14,000 का फ्लैट डिस्काउंट

RECOMMENDED
Honda Amaze Review

Honda Amaze : क्या 10 लाख के बजट में यह कॉम्पैक्ट सेडान आपके लिए सही है?

RECOMMENDED
Honda Activa

Honda Activa की नंबर-1 कुर्सी बरकरार, देखें बीते महीने सबसे ज्यादा बिकने वाले Top 5 Scooters की लिस्ट

RECOMMENDED
Pixel 11 vs iPhone 17 Price Comparison

Pixel 11 vs iPhone 17 Price Comparison : भारत में किस प्रीमियम फोन की कीमत है कम?

RECOMMENDED
Jio 189 Plan

Jio 189 Plan : 200 रुपये से कम में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे

RECOMMENDED
Maruti XL6 CNG EMI

Maruti XL6 CNG EMI : ₹2 लाख की डाउन पेमेंट पर हर महीने कितनी बनेगी किस्‍त? देखें दिल्ली का ऑन-रोड गणित

RECOMMENDED
Indian Railway

रेलवे ट्रैक पर सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

RECOMMENDED

CG-सरकारी आवास में युवक-युवतियों की संदिग्ध गतिविधियों पर बवाल, दो युवकों को रातभर कमरे में रखा बंद

RECOMMENDED

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री ने सहायता राशि का चेक राज्यपाल श्री रमेन डेका को सौंपा

RECOMMENDED

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: CM बोले, अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश

RECOMMENDED

सरगुजा कलेक्टर को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, 78 वर्षीय विधवा के पेंशन-सेवा लाभ के मामले में कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं होने पर जवाब तलब

RECOMMENDED

प्रधान आरक्षक निलंबित: पुलिस कर्मचारी कल्याण साख समिति में गड़बड़ी की जांच तेज, प्रधान आरक्षक संजय चौहान गिरफ्तार

RECOMMENDED

भीषण बारिश अलर्ट: छत्तीसगढ़ में अगले 6 दिनों तक बारिश के आसार, कई जगह भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

RECOMMENDED

CG-SECL क्वार्टर में 21 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

RECOMMENDED
Natural Keratin Gel from Flaxseeds

Natural Keratin Gel from Flaxseeds : बिना केमिकल और महंगे खर्च के घर पर बनाएं अलसी से नेचुरल केराटिन जेल, जानें आसान तरीका

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

कभी हाथों में थी बंदूक, अब शान से लहराया तिरंगा, 112 आत्मसमर्पित युवाओं ने तिरंगा थामकर दिया शांति और राष्ट्रप्रेम का संदेश