×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Sunday, 16 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

सरगुजा कलेक्टर को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, 78 वर्षीय विधवा के पेंशन-सेवा लाभ के मामले में कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं होने पर जवाब तलब

बिलासपुर 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कथित देरी को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अजीत वसंत (IAS) को अवमानना नोटिस जारी किया है। 78 वर्षीय विधवा बी. एक्का के दिवंगत पति के सेवा एवं पेंशन संबंधी लंबित लाभों से जुड़े इस मामले में हाईकोर्ट ने कलेक्टर से स्पष्ट किया है कि उनके विरुद्ध अवमानना की कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए।

14 अगस्त 2026 को न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरु की अदालत ने अवमानना प्रकरण की सुनवाई करते हुए Respondent No. 2  अजीत वसंत (IAS), कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, सरगुजा को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। न्यायालय ने मामले को पांच सप्ताह बाद पुनः सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।

Advertisement

6 जनवरी के आदेश में 60 दिन में निर्णय का निर्देश

मामले की मूल याचिका पर 6 जनवरी 2026 को हाईकोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया था कि याचिकाकर्ता के दिवंगत पति के सेवा लाभों से जुड़े दावे पर कानून एवं लागू नीतियों के अनुसार विचार कर निर्णय लिया जाए। इसमें Revised Pay Scale, Time Pay Scale, Kramonnati, बकाया राशि तथा पेंशन के पुनर्निर्धारण सहित परिणामी लाभ शामिल थे।

न्यायालय ने प्रमाणित आदेश की प्रति प्राप्त होने के 60 दिनों के भीतर मामले पर निर्णय लेने का निर्देश दिया था। साथ ही, याचिकाकर्ता की वृद्धावस्था को देखते हुए मामले का शीघ्र निपटारा करने पर विशेष जोर दिया गया था।

आदेश के बाद भी जारी रहा विभागीय पत्राचार

हाईकोर्ट के आदेश के बाद याचिकाकर्ता श्रीमती बी. एक्का ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर न्यायालयीन आदेश के पालन तथा लंबित सेवा एवं पेंशन लाभ प्रदान करने की मांग की।

इसके बाद 11 मई 2026 को आयुक्त, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर ने कलेक्टर को पत्र भेजकर हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में आवश्यक कार्रवाई तथा परिणामी लाभ प्रदान करने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा।

इसके बाद 21 मई 2026 को अपर कलेक्टर की ओर से याचिकाकर्ता से पेंशन संबंधी प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज मांगे गए। याचिकाकर्ता ने विभाग द्वारा मांगे गए चार पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक तथा मृत्यु प्रमाणपत्र की छायाप्रति सहित सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए।

इसके बावजूद याचिकाकर्ता के अनुसार आज तक पेंशन का पूर्ण पुनर्निर्धारण, बकाया राशि एवं अन्य परिणामी सेवा लाभ प्राप्त नहीं हुए हैं।

न्यायालय द्वारा निर्धारित समय-सीमा में आदेश का पूर्ण अनुपालन नहीं होने के बाद 78 वर्षीय  बी. एक्का की ओर से अधिवक्ता नेल्सन पन्ना एवं अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा के माध्यम से हाईकोर्ट में अवमानना याचिका प्रस्तुत की गई।

याचिका में कहा गया कि अधिकारियों को न्यायालय के आदेश की पूरी जानकारी थी। आदेश के बाद विभागीय स्तर पर पत्राचार और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया भी हुई, लेकिन निर्धारित अवधि में याचिकाकर्ता के दावे पर अंतिम निर्णय लेकर आदेश का पूर्ण अनुपालन नहीं किया गया।

हाईकोर्ट ने पूछा—अवमानना की कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए?

14 अगस्त 2026 के आदेश में न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरु ने Respondent/ प्रतिवादी कलेक्टर सरगुजा  अजीत वसंत (IAS) को नोटिस जारी कर यह बताने को कहा है कि उनके विरुद्ध अवमानना की कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए।

न्यायालय ने मामले को पांच सप्ताह बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। न्यायालयीन आदेश के अनुपालन पर अब प्रशासन की जवाबदेही

मामला अब केवल लंबित पेंशन भुगतान का नहीं, बल्कि न्यायालय द्वारा निर्धारित समय-सीमा में दिए गए आदेश के अनुपालन और प्रशासनिक जवाबदेही का भी बन गया है। खास तौर पर तब, जब मूल आदेश में हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की वृद्धावस्था को देखते हुए मामले में शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया था।

अब कलेक्टर अजीत वसंत (IAS) की ओर से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाने वाला जवाब महत्वपूर्ण होगा। आगामी सुनवाई में हाईकोर्ट यह देखेगा कि आदेश के अनुपालन में अब तक क्या कार्रवाई हुई और याचिकाकर्ता को उसके सेवा एवं पेंशन संबंधी लाभ प्रदान करने में देरी की वास्तविक स्थिति क्या है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

कभी हाथों में थी बंदूक, अब शान से लहराया तिरंगा, 112 आत्मसमर्पित युवाओं ने तिरंगा थामकर दिया शांति और राष्ट्रप्रेम का संदेश

RECOMMENDED

CG-4 दिन से लापता 22 साल की युवती का आंध्र प्रदेश में मिला शव, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर दफनाया

RECOMMENDED

CG-स्टंटबाज बाइकर्स पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 59 के खिलाफ कार्रवाई; नाबालिगों के परिजनों को बुलाकर दी चेतावनी

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में नौकरी का खुला पिटारा, 50 पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर) की सीधी भर्ती को मिली मंजूरी, जल्द होगा विज्ञापन जारी

RECOMMENDED
OnePlus 16

OnePlus 16: तीन नई गेमिंग तकनीक और 165Hz डिस्प्ले के साथ जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने की आधिकारिक पुष्टि

RECOMMENDED
Vivo T5 Lite 5G

Flipkart Freedom Sale का आखिरी दिन: Vivo T5 Lite 5G पर मिल रहा ₹14,000 का फ्लैट डिस्काउंट

RECOMMENDED
Honda Amaze Review

Honda Amaze : क्या 10 लाख के बजट में यह कॉम्पैक्ट सेडान आपके लिए सही है?

RECOMMENDED
Honda Activa

Honda Activa की नंबर-1 कुर्सी बरकरार, देखें बीते महीने सबसे ज्यादा बिकने वाले Top 5 Scooters की लिस्ट

RECOMMENDED
Pixel 11 vs iPhone 17 Price Comparison

Pixel 11 vs iPhone 17 Price Comparison : भारत में किस प्रीमियम फोन की कीमत है कम?

RECOMMENDED
Jio 189 Plan

Jio 189 Plan : 200 रुपये से कम में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे

RECOMMENDED
Maruti XL6 CNG EMI

Maruti XL6 CNG EMI : ₹2 लाख की डाउन पेमेंट पर हर महीने कितनी बनेगी किस्‍त? देखें दिल्ली का ऑन-रोड गणित

RECOMMENDED
Indian Railway

रेलवे ट्रैक पर सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

RECOMMENDED

CG-शिक्षक पर गंभीर आरोप, नाबालिग छात्रा को मैसेज और शादी के दबाव का दावा; भाई से मारपीट की भी शिकायत

RECOMMENDED

CG-सरकारी आवास में युवक-युवतियों की संदिग्ध गतिविधियों पर बवाल, दो युवकों को रातभर कमरे में रखा बंद

RECOMMENDED

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री ने सहायता राशि का चेक राज्यपाल श्री रमेन डेका को सौंपा

RECOMMENDED

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: CM बोले, अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश

RECOMMENDED

प्रधान आरक्षक निलंबित: पुलिस कर्मचारी कल्याण साख समिति में गड़बड़ी की जांच तेज, प्रधान आरक्षक संजय चौहान गिरफ्तार

RECOMMENDED

भीषण बारिश अलर्ट: छत्तीसगढ़ में अगले 6 दिनों तक बारिश के आसार, कई जगह भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

RECOMMENDED

CG-SECL क्वार्टर में 21 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

RECOMMENDED
Natural Keratin Gel from Flaxseeds

Natural Keratin Gel from Flaxseeds : बिना केमिकल और महंगे खर्च के घर पर बनाएं अलसी से नेचुरल केराटिन जेल, जानें आसान तरीका

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

कभी हाथों में थी बंदूक, अब शान से लहराया तिरंगा, 112 आत्मसमर्पित युवाओं ने तिरंगा थामकर दिया शांति और राष्ट्रप्रेम का संदेश