×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Monday, 07 Sep 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG: स्मगलिंग में चौंकाने वाले खुलासे: जंगल से शहर तक फैला हुआ था जाल, पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाली जानकारी आई सामने

रायगढ़। जिले में तीन दिन पहले पकड़े गए अंतरराज्यीय लकड़ी तस्करी गिरोह की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पूछताछ में तस्करी का नेटवर्क संगठित तरीके से संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 111 भी जोड़ी है।

पुलिस के मुताबिक इस सिंडिकेट का कथित सरगना सरसीवा निवासी मनीष अग्रवाल है। उसके साथ रायगढ़ निवासी रोहित मित्तल और सलाउद्दीन खान के नाम भी मामले में सामने आए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच में जुटी है।

Advertisement

जंगल से गोदाम और फिर दूसरे राज्यों तक सप्लाई

जांच में सामने आया है कि गिरोह ने लकड़ी की तस्करी के लिए अलग-अलग स्तर पर लोगों को जोड़ रखा था। आरोप है कि एक समूह मजदूरों के जरिए जंगलों में पेड़ों की कटाई करवाता था, जबकि दूसरा समूह रात के समय लकड़ियों को जंगल से निकालकर गोदामों तक पहुंचाता था।

गोदाम में लकड़ियों की प्रोसेसिंग के बाद कथित तौर पर फर्जी ट्रांजिट परमिट (टीपी) के जरिए उन्हें दूसरे राज्यों में भेजा जाता था। पुलिस के अनुसार तस्करी की लकड़ी छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश तक पहुंचाई जाती थी।

महंगी खैर और तेंदू की लकड़ियों पर नजर

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह की विशेष रुचि महंगी खैर और तेंदू की लकड़ियों में थी। अब पुलिस उन गोदामों और फैक्ट्रियों की जानकारी जुटा रही है, जहां कथित तौर पर तस्करी की लकड़ी को खपाया या प्रोसेस किया जाता था।

इसके साथ ही ट्रांसपोर्टेशन, लकड़ी की प्रोसेसिंग और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में कथित तौर पर शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

पैसों के नेटवर्क की जांच पर फोकस

जांच अब तस्करी से जुड़े कथित आर्थिक नेटवर्क तक पहुंचने पर भी केंद्रित है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस कारोबार से हासिल रकम कहां निवेश की गई और किन लोगों तक पहुंची।

पुलिस मुख्य आरोपी मनीष अग्रवाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान तस्करी के नेटवर्क, सहयोगियों, गोदामों, फर्जी दस्तावेजों और पैसों के लेनदेन से जुड़े कई और तथ्य सामने आने की उम्मीद है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे सिंडिकेट की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट होगी।

 

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 16 नए मरीज मिले; एक्टिव केस 89

RECOMMENDED

शराब के लिए पैसे नहीं थे, राहगीर को लूटने निकले; विरोध किया तो चाकू से हमला, मौत

RECOMMENDED
UIIC AO Bharti 2026

UIIC AO Bharti 2026 : यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस में 225 पदों पर भर्ती का एलान, कल से भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म

RECOMMENDED
Motorola Edge 70 Neo

Motorola Edge 70 Neo: ट्रिपल 50MP कैमरा और OLED डिस्प्ले के साथ आएगा नया 5G फोन

RECOMMENDED
Toyota Innova Hycross Facelift

Toyota Innova Hycross Facelift : नए अवतार में आ रही पॉपुलर MPV, टेस्टिंग में दिखी; जानें क्या होंगे बदलाव

RECOMMENDED
iQOO Z11xa 5G

iQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, 7200mAh बैटरी और Dimensity 7400-Turbo से लैस; जानें कीमत

RECOMMENDED
BMW i5 LWB Launch

BMW i5 LWB Launch: 669 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक सेडान, 81.6 kWh बैटरी के साथ एंट्री

RECOMMENDED
Tecno Camon Slim 5G

Tecno Camon Slim 5G : वेबसाइट पर लिस्ट हुआ नया फोन; 6.39mm बॉडी, 6000mAh बैटरी और Dimensity 7000 चिपसेट से है लैस

RECOMMENDED
Maruti Suzuki Arena Discounts

Maruti Suzuki Arena Discounts September 2026 : एरिना की इन गाड़ियों पर मिल रही रु 1.35 लाख तक की छूट, देखें पूरी लिस्ट

RECOMMENDED
Huawei Mate XT Ultimate Design Launched

Huawei Mate XT 2 Ultimate Design लॉन्च: चीनी टेक कंपनी ने पेश किया नया ट्राई-फोल्ड फोन, जानें कीमत और फीचर्स

RECOMMENDED
Tata Punch becomes the country's number-1 car.

India Car Sales Report: Tata Punch बनी देश की नंबर-1 कार, Top 5 में Maruti की 4 गाड़ियों का दबदबा

RECOMMENDED

स्कूली छात्रों के बीच चाकूबाजी, एक छात्र घायल; दो नाबालिगों से पूछताछ

RECOMMENDED

ओबीसी सम्मेलन में CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति

RECOMMENDED

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने CM साय को लिखा पत्र, जांच करने की मांग

RECOMMENDED

CG: महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर,आंतों से चिपका होने के कारण था हाई-रिस्क; तीन विभागों की संयुक्त टीम ने बचाई जान

RECOMMENDED

CG: चौकी प्रभारी सहित 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, लापरवाही मामले SP का बड़ा एक्शन, सभी लाइन अटैच

RECOMMENDED

UP की चोरनी, MP में चोरी, JH भागने की कोशिश, CG में हुई गिरफ्तारी, ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाली दो चोरनी हुई अरेस्ट

RECOMMENDED

कैबिनेट बैठक अपडेट: 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, महत्वपूर्ण फैसलों पर रहेगी नजर

RECOMMENDED

विधायक के बेटे पर बस ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल, ओवरटेक को लेकर हुई लड़ाई

RECOMMENDED

CG: युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

RECOMMENDED

BREAKING NEWS

ट्रांसफर: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारियों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट