CG: छात्र की संदिग्ध मौत, तीनों विधायकों ने न्यायिक जांच की मांग, 10वी के छात्र की फंदे पर लटकी मिली थी लाश

बालोद 13 सितम्बर 2026। डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं कक्षा के छात्र विनय कुमार की फंदे पर लाश मिलने के मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को लेकर जिले के तीनों विधायकों ने मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की है। तीनों जनप्रतिनिधियों ने रविवार को मृतक छात्र के गांव रीवागहन पहुंचकर परिजनों से मुलाकात भी की।
बताया गया कि घटना के समय हॉस्टल के अन्य छात्र सुबह पीटी के लिए मैदान में गए थे। इसी दौरान विनय का शव हॉस्टल में फंदे पर मिला। छात्र की मौत के बाद एकलव्य विद्यालय की हॉस्टल व्यवस्था, सुरक्षा और निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
मृतक के परिजनों ने विधायकों को बताया कि विनय किसी तरह के मानसिक तनाव में नहीं था। परिजनों के मुताबिक, घटना से कुछ समय पहले ही उसने अपने पिता से 10वीं के बाद विषय चयन और करियर को लेकर सकारात्मक बातचीत की थी। इसी वजह से परिवार ने घटना की परिस्थितियों पर संदेह जताया है।
मामले को लेकर डौंडीलोहारा विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद और संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। विधायकों ने प्रथम दृष्टया घटना को संदेहास्पद बताते हुए हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच कराने की बात कही है।
विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि वे मामले की जांच के लिए विधानसभा में विशेष समिति गठित कराने को लेकर नेता प्रतिपक्ष और विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा करेंगे। वहीं विधायक संगीता सिन्हा और अनिला भेड़िया ने शासन स्तर पर पत्र लिखकर हॉस्टल प्रबंधन की जवाबदेही तय करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।
फिलहाल छात्र की मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस और प्रशासन की जांच में घटना से जुड़े सभी पहलुओं को सामने लाने की मांग की जा रही है।
और पढ़ें:
- बड़ी खबर: सरकारी मदद के नाम पर 74 वर्षीय महिला से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, बाद में जमीन बिक्री का आरोप
- कोरोना- स्वाइन फ्लू का डबल अटैक, गरियाबंद में संक्रमण का बढ़ता खतरा, स्वाइन फ्लू के 2 नए मरीज मिले; कोरोना मरीज भी पॉजिटिव
- ‘लंका दहन तो होकर रहेगा’” जेल से छूटते ही AAP कार्यकर्ता लव दुबे का वीडियो, प्रशासन को चेताया
सम्बंधित खबरें

बिलासपुर में युवा वकील ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे पर मिला शव
8 minutes पहले
CG: IPS अधिकारी के बेटे से मारपीट, चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों...
17 minutes पहले
हसदेव नदी हादसा: दो और युवकों के शव बरामद, अब तक तीन की मौत
47 minutes पहले




















