क्राइम

पति की हत्या: शराबी पति ने पत्नी की हत्या का किया प्रयास, उल्टे पत्नी ने कर दी पति की हत्या, वारदात के बाद पुलिस को कॉल कर कहा…..

जांजगीर 26 जुलाई 2022 । जांजगीर जिला में एक शराबी शख्स की उसी की पत्नी ने हत्या कर दी। बताया जा रहा हैं कि शराब के नशे में शख्स अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने के लिए हाथ में चाकू लेकर उसकी तरफ बढ़ा था, इतने में महिला ने अपनी जान बचाने के लिए उल्टे पति पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद खुद महिला ने पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी गयी।

पूरा घटनाक्रम जांजगीर जिला के चांपा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा हैं कि यहां के ग्राम घठोली चौक के पास विजय सूर्यवंशी का परिवार निवास करता हैं। सोमवार का वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और विवाद करने लगा। हंगामा होता देख किसी तरह आस पड़ोस के लोगों ने मध्यस्तता कर मामले को शांत कराया गया। इसके बाद देर शाम दोबारा विजय शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंच गया। घर पहुंचते ही उसने पत्नी फोटो बाई से विवाद और मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान वह चाकू लेकर पत्नी पर हमला करने दौड़ा। पत्नी फोटो बाई ने पति से बचने के लिए उल्टे धारदार हथियार उठा लिया और विजय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में विजय और फोटो बाई दोनों घायल हो गए। विजय को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा फोटो बाई ने डायल.112 पर कॉल किया और पुलिस को घटना को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, और घायल पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उपचार के दौरान घायल विजय ने देर रात दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी फोटो बाई को भी गंभीर चोट होने के कारण उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। चांपा पुलिस ने इस वारदात पर प्राथमिकी दर्ज कर घायल फोटो बाई का बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में मृतक विजय द्वारा शराब के नशे मेंअक्सर पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करने की बात सामने आयी हैं।

Back to top button