हेडलाइन

छत्तीसगढ़ का जवान शहीद: ब्लास्ट में जवान शहीद, इंस्पेक्टर की हालत गंभीर

रांची 28 सितंबर 2023। छत्तीसगढ़ का एक जवान IED ब्लास्ट में शहीद हो गया। घटना झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में हुई है। शहीद जवान का नाम राजेश कुमार है, जो कोबरा 209वीं बटालियन में पदस्था था। जवान राजेश कुमार छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के चहुरा थाना क्षेत्र के मदेली रावेली गांव के रहने वाले थे। इस IED ब्लास्ट में इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार घायल हो गये हैं। पोस्टमार्टम के बाद शहीद जवान का शव गृह क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में कई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान थाना क्षेत्र के तुंबाहाका, सरजोमबुरु समेत अन्य इलाकों में अभियान चलाया गया।चाईबासा के कोल्हान जंगलों के टोंटों थाना क्षेत्र के तुंबाहाका और सरजुमबुरु गांव के पास हुए IED ब्लास्ट में दो जवान घायल हो गए, जिसमें सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के जवान की शहीद होने की भी खबर आई है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह सुरक्षा बल के जवानों को नक्सली दस्ता होने की सूचना मिलने पर अभियान पर निकले थे. इसी दौरान तुंबाहाका और सरजूमबुरु गांव के पास IED ब्लास्ट हुआ और इसकी चपेट में ये दोनों जवान आ गए, जिसमें एक की शहादत हो गयी।

दोनों को रांची इलाज के लिए ले जाया गया। इनमें से कांस्टेबल राजेश कुमार शहीद हो गये हैं। घायल इंस्पेक्टर भुपेंद्र को ब्लास्ट के दौरान छाती में जख्म हो गया है। उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा है।ब्लास्ट में घायल हुए इंस्पेक्टर भुपेंद्र कुमार (40 वर्ष) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के छिलताकहर गांव के निवासी हैं।

Back to top button