मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी हार्दिक बधाई, छत्तीसगढ़ की समृद्ध, गौरवशाली परंपरा का बताया प्रतीक

रायपुर 2 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकपर्व छेरछेरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छेरछेरा महादान, सामाजिक समरसता और दानशीलता का प्रतीक पर्व है, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध, गौरवशाली और मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत परंपरा को सजीव रूप में अभिव्यक्त करता है। नई फसल घर आने की खुशी में यह पर्व पौष मास की पूर्णिमा को बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी दिन मां शाकंभरी जयंती भी मनाई जाती है, जो अन्न, प्रकृति और जीवन के संरक्षण का संदेश देती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा ग्रहण की थी। इसी परंपरा के अनुरूप छेरछेरा पर्व पर धान के साथ-साथ साग-भाजी, फल एवं अन्य अन्न का दान कर लोग परस्पर सहयोग, करुणा और मानवता का परिचय देते हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छेरछेरा पर्व हमें समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और साझा समृद्धि की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से इस लोकपर्व को सद्भाव, उल्लास और पारंपरिक मूल्यों के साथ मनाने का आह्वान किया।
Read More:
- छत्तीसगढ़ के गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के संलग्नीकरण तत्काल खत्म, मूल पदस्थापना पर लौटकर आनलाइन अटेंडेंस बनाने के निर्देश
- 31 दिन की हड़ताल पर सरकार का फैसला: पंचायत सचिवों को विशेष अवकाश की सौगात, लेकिन रखी गई यह अहम शर्त
- CG-बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी फरार, रेप और हत्या के आरोपी भी शामिल; पुराना दरवाजा तोड़कर हुए फरार
Amitabh Joshi
Amitabh Joshi leads the financial desk at nwnews24.com. He tracks market trends, cryptocurrency updates, and the impact of central budgets on the common man. His column "Money Matters" simplifies complex economic concepts for daily readers. He previously worked as a financial consultant before turning to business journalism.
इनकी सभी खबरें पढ़ें →सम्बंधित खबरें

बिलासपुर में युवा वकील ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे पर मिला शव
5 hours पहले
CG: IPS अधिकारी के बेटे से मारपीट, चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों...
5 hours पहले
हसदेव नदी हादसा: दो और युवकों के शव बरामद, अब तक तीन की मौत
6 hours पहले




















