बिग ब्रेकिंग

5000 से ज्यादा की कांग्रेस को बढ़त : चौथे राउंड में भी कांग्रेस ने बढ़त रखी बरकरार… भाजपा पर कांग्रेस की बढ़त का अंतर लगातार बढ़ रहा… जानिये यशोदा वर्मा कितने वोटों से चल रही है आगे

खैरागढ़ 16 अप्रैल 2022। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की लगातार बढ़त दिख रही है। अब कांग्रेस की बढ़त 5 हजार से ज्यादा हो गयी है। चौथे राउंड की गिनती में कांग्रेस ने कुल 5148 वोटों की बढ़त बना ली है। ये बढ़त काफी निर्णायक हो सकता है। कुल 21 राउंड की गिनती में से 4 राउंड की गिनती हो चुकी है, जबकि 17 राउंड की गिनती अभी बाकी है। कांग्रेस के लिए खास बात ये है कि अभी तक किसी भी राउंड में वो पीछे नहीं हुई है और लगातार अपना फासला बढ़ा रही है।

इससे पहले कांग्रेस की तीसरे दौर में बढ़त 3704 थी। वहीं दूसरे राउंड की गिनती में यशोदा वर्मा 2500 से ज्यादा वोटों से आगे थी। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस की प्रत्याशी 2557 वोट से आगे थी। वहीं पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस ने 1175 वोट की बढ़त बनायी थी। हालांकि ये रूझान परिणाम में बदलता है या नहीं, इसके लिए कुछ इंतजार करना होगा, लेकिन कांग्रेस का लगातार बढ़त बनाना एक इशारा जरूर कर रहा है।

Back to top button