ब्यूरोक्रेट्स

रोड एक्सीडेंट रोकने के लिए लड़की कर रही अनोखा काम… IAS अवनीश शरण ने कहा: GOD BLESS YOU….

रायपुर 23 मार्च 2023 एक्सीडेंट में हर रोज सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। लखनऊ की रहने वाली एक लड़की के नाना भी रोड एक्सीडेंट में अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बाद एक्सीडेंट टालने के लिए यह लड़की ऐसा काम करने लगी, जिसे देखकर लोग लड़की के मुरीद हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अवनीश शरण ने लड़की का वीडियो शेयर कर जमकर तारीफ की है। इस 22 वर्षीय लड़की का नाम खुशी पांडे हैं।


खुशी पांडेय अब तक 1500 साइकिलों में फ्री सेफ्टी लाइट लगा चुकी हैं। वह शहर के प्रमुख चौराहों पर एक प्लेकार्ड लेकर खड़ी दिखाई देती हैं। इस प्लेकार्ड पर लिखा होता है, ‘साइकिल पे लाइट लगवाओ।’ IAS अवनीश शरण ने वीडियो शेयर करते खुशी पांडेय की जमकर तारीफ की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘गॉड ब्लेस यू’ वीडियो सामने आने के बाद लोग खुशी पांडेय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। खुशी पांडेय का वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।

Back to top button