×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Thursday, 20 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

18 सहायक प्राध्यापकों के अकादमिक ग्रेड पे पर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश, पात्रता जांच के बाद मिलेगा लाभ

highcourt 4
highcourt 4

बिलासपुर 20 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग सरकारी महाविद्यालयों में कार्यरत 18 सहायक प्राध्यापकों के अकादमिक ग्रेड पे और बकाया भुगतान के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को पात्रता की जांच कर निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की पीठ ने याचिका का निराकरण करते हुए कहा कि यदि याचिकाकर्ता पूर्व में तय लोकमणि यादव एवं अन्य बनाम छत्तीसगढ़ शासन एवं अन्य मामले में समान स्थिति वाले कर्मचारी पाए जाते हैं, तो उनकी मांग पर उसी आदेश के आधार पर विचार किया जाए।

Advertisement

इन 18 सहायक प्राध्यापकों की पदस्थापना बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, रायपुर, बालोद, कोरिया और दुर्ग समेत प्रदेश के अलग-अलग सरकारी कॉलेजों में है। इनमें वनस्पति शास्त्र, हिंदी, प्राणी शास्त्र, भूगोल, वाणिज्य, अंग्रेजी, रसायन शास्त्र और अर्थशास्त्र जैसे विषयों के शिक्षक शामिल हैं।

अकादमिक ग्रेड पे और एरियर की मांग

याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अकादमिक ग्रेड पे देने के साथ उससे संबंधित बकाया राशि के भुगतान की मांग की थी।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता विजय के. देशमुख ने कोर्ट को बताया कि इसी तरह का मामला पहले लोकमणि यादव एवं अन्य से जुड़े प्रकरण में सामने आया था। हाईकोर्ट ने 25 जून 2024 को उस मामले का निराकरण करते हुए संबंधित कर्मचारियों की पात्रता की जांच के लिए समिति बनाने का निर्देश दिया था।

एक महीने में समिति और तीन महीने में जांच

पूर्व मामले में हाईकोर्ट ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव को आदेश की प्रति मिलने के एक महीने के भीतर समिति गठित करने का निर्देश दिया था। समिति को प्रत्येक याचिकाकर्ता की पात्रता की जांच करनी थी।

समिति के गठन के बाद तीन महीने के भीतर अकादमिक ग्रेड पे देने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए थे।

यदि संबंधित सहायक प्राध्यापक पात्र पाए जाते हैं, तो उन्हें जिस तारीख से अकादमिक ग्रेड पे की पात्रता बनती है, उसी तारीख से इसका लाभ देने और बकाया राशि का भुगतान करने का निर्देश था।

पात्रता जांच के बाद ही मिलेगा लाभ

हाईकोर्ट ने इस मामले में साफ किया है कि केवल याचिका दायर करने से सहायक प्राध्यापकों को अकादमिक ग्रेड पे का लाभ स्वतः नहीं मिलेगा। पहले यह जांच की जाएगी कि संबंधित प्राध्यापक लोकमणि यादव मामले में शामिल कर्मचारियों के समान स्थिति में हैं या नहीं।

पात्र पाए जाने पर उनके अकादमिक ग्रेड पे और बकाया राशि के संबंध में नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

मामले में राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा संचालनालय, उच्च शिक्षा आयुक्त और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को पक्षकार बनाया गया था। राज्य की ओर से पैनल अधिवक्ता अनादि शर्मा और यूजीसी की ओर से अधिवक्ता जेएन नांदे ने पक्ष रखा।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

iQOO Buds

iQOO Buds भारत में 1,699 रुपये में हुए लॉन्च: 50 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ मिलेंगे 10mm ड्राइवर्स, देखें डिटेल्स

RECOMMENDED
The new 'Dynamic' variant of the BYD Sealion 7

BYD Sealion 7 का नया ‘Dynamic’ वेरिएंट भारत में लॉन्च: 520 Km रेंज और दमदार फीचर्स, जानें कीमत

RECOMMENDED
Axor MX Carbon Fiber Helmet

Axor MX Carbon Fiber Helmet : भारत में ₹20,000 की कीमत पर हुआ लॉन्च, जानें सेफ्टी फीचर्स और खासियतें

RECOMMENDED
CMF Buds Neo

CMF Buds Neo भारत में लॉन्च: ₹1,999 कीमत, 35dB Active Noise Cancellation और 52 घंटे की बैटरी

RECOMMENDED
iQOO Z11

iQOO Z11 5G भारत में लॉन्च: 34,999 रुपये शुरुआती कीमत, Dimensity 7500 Turbo चिपसेट से लैस

RECOMMENDED
Next-Gen Hyundai Creta SX3 Render

Next-Gen Hyundai Creta SX3 Render: बॉक्सी अवतार में दिखी अगली पीढ़ी की SUV, जानें क्या बदला

RECOMMENDED
paneer

CG- अभी भी बिक रहा नकली पनीर, महासमुंद में मिला एनालॉग पनीर, 299 किलो पनीर नष्ट; फैक्ट्री सील

RECOMMENDED

3 दिन में 15 से ज्यादा मवेशियों की मौत, गौ सेवकों ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया आमरण अनशन

RECOMMENDED

यूथ कांग्रेस चुनाव से पहले अंबिकापुर में घमासान, प्रत्याशी को लेकर राजीव भवन में हंगामा

RECOMMENDED

शिक्षक आंदोलन को लेकर मनीष मिश्रा की अपील, 22 अगस्त, 29 अगस्त और 9 सितंबर के प्रदर्शन को बनाये ऐतिहासिक, अधिक से अधिक शिक्षकों से जुड़ने की अपील

RECOMMENDED

सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, दो को शोकॉज, छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में कार्रवाई, एसीबी ने दर्ज किया था केस

RECOMMENDED

CG पेपर लीक: IGKV में परीक्षा से पहले एंटोमोलॉजी का पेपर वायरल, छात्रों ने जताया विरोध

RECOMMENDED
Poco M8x 5G

Poco M8x 5G India Launch: 21 अगस्त को फ्लिपकार्ट पर देगा दस्तक, 7,900mAh बैटरी और लेदर फिनिश से होगा लैस

RECOMMENDED

ED की कार्रवाई: धमतरी के बाद अब दुर्ग में भी ईडी की रेड, कई ठिकानों पर चल रही कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में चल रही कार्रवाई

RECOMMENDED

ट्रांसफर न्यूज: जनसंपर्क विभाग में बड़ी संख्या में हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां दी गयी है नयी जिम्मेदारी

RECOMMENDED

CG: बड़े ब्रांड, लेकिन सोने की क्वालिटी पर सवाल! सराफा कारोबारियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

RECOMMENDED
FIR

CG -नगरपालिका में विवाद: CMO और सब इंजीनियर ने अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गाली-गलौज और धमकी का आरोप

RECOMMENDED
Kishore Kumar Songs

Kishore Kumar Songs: 42 साल बाद भी बरकरार है ‘दे दे प्यार दे’ का क्रेज, जानें 80 के दशक के इस ब्लॉकबस्टर गीत की कहानी

RECOMMENDED
Improve your complexion through exfoliation.

डैड स्किन सेल्स की वजह से चेहरा बेजान दिखता है। सही तरीके से एक्सफोलिएशन कर चेहरे की रंगत सुधारें

RECOMMENDED
Kia Seltos vs Maruti Victoris

Kia Seltos vs Maruti Victoris: इंजन, माइलेज और फीचर्स में कौन सी मिड-साइज़ SUV है बेहतर?

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

CG- अभी भी बिक रहा नकली पनीर, महासमुंद में मिला एनालॉग पनीर, 299 किलो पनीर नष्ट; फैक्ट्री सील