अध्यातम

14 अगस्त का राशिफल: कर्क,मीन राशि वाले जातक को रहना होगा थोड़ा सावधान,पढ़े आपका सोमवार कैसा होगा

मेष राशि:आपके द्वारा बनाए गए संबंध आपको लाभ का सुख दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। समाज में आपका नाम रोशन हो सकता है, मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह दूसरों के हित और लोक कल्याण के कार्यों में रुचि हो सकती है। काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। घर में या किसी रिश्तेदार के यहां कोई कार्यक्रम हो सकता है,

वृषभ राशि: समाज में आपको सम्मान मिल सकता है। धार्मिक और धर्मार्थ होने से आप ईश्वर में विश्वास रख सकते हैं और दूसरों की मदद कर सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। मेहमानों से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च पद पर आसीन लोगों से अच्छे संबंध बन सकते हैं और मान-प्रतिष्ठा मिलने के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान भी मिल सकता है।

मिथुन राशि:आपकी वाणी में मधुरता आ सकती है, जिससे आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अपनी सूझबूझ से आप व्यापार में अच्छा पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं। इस सप्ताह कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। कोर्ट कचहरी में विजय हो सकती है।

कर्क राशि: मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। व्यर्थ के झगड़े एवं विचारों से दूर रहने का प्रयास करें।

सिंह राशि: बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। जीवन कष्टमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र परिवर्तन भी संभव है। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि: मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कारोबार की अनुकूल परिस्थिति रहेंगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

तुला राशि: व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाइयों से सम्बन्ध सुधरेंगे। मित्रों से भेंट होगी।

वृश्चिक राशि:आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। कार्यालय में आपको सफलता मिलेगी। कार्यालय के कार्यों में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। सप्ताह के प्रारंभ के दिनों में भाग्य आपका साथ देगा।

धनु राशि:आपको अपने भाग्य का बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य से के कारण जितने भी काम हो सकते हैं उनको करने का आपको इस सप्ताह प्रयास करना चाहिए। आपको अपने संतान से थोड़ा बहुत सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य पहले जैसा ही रहेगा। 

मकर राशि: आपका अपने भाई बहनों के साथ अच्छा संबंध रहेगा। थोड़ी मात्रा में धन आ सकता है। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपके और आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। अतः इस सप्ताह आप अपने गांव की तरफ ना जाकर शहर में ही रहें। जिससे आपको चिकित्सीय सहयोग पूर्णतया मिल सके।

कुंभ राशि: बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में अफसरों से सद‌्भाव बनाये रखें। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्त हो सकता है। खानपान के प्रति सचेत रहें। उदर विकार से पीड़ित हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवार मिल सकते हैं।

मीन राशि: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार की समस्या अभी बनी रहेगी। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। माता का स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

Back to top button