अध्यातम

20 अक्टूबर का राशिफल : मीन ,कुम्भ राशिवालों को आज हो सकता है पैसों का फायदा..देखिये आपका दिन कैसा होगा

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।  परिवार का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्‍य के प्रति भी सचेत रहें। कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। कारोबार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है।  शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।

मिथुन राशि– वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।  यात्रा के योग भी बन रहे हैं। कुछ पुराने मित्रों के साथ यात्रा देशाटन के लिए जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें।  रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्‍ति का लाभ हो सकता है। यात्रा पर जाना हो सकता है। तनाव से बचकर रहें।

सिंह राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है।  आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भाइयों में विवाद हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान रहेंगे। सन्तान को कष्ट रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। मन में सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ सकता है।  नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार का विस्तार होगा। यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी, लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे।

तुला राशि- कारोबार की स्थिति बेहतर रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा।  किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कोई पैतृक सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा के योग बन रहे है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरा होने के योग हैं।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा, लेक‍िन बातचीत में सचेत रहें। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है।  कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पर‍िवार में धार्मि‍क कार्य होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि– किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार का प्रस्ताव मिलेगा।  रहन-सहन थोड़ा अव्यवस्थित हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मन में नकारात्मकता का प्रभाव भी रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

मकर राशि– परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।  रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य को लेक‍र कुछ च‍िंति‍त हो सकते हैं। व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

कुंभ राशि– मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार के साथ यात्रा के लिए जा सकते हैं।  खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मीन राशि- आत्मसंयत रहें। परिवार का साथ रहेगा।  खर्चों में कमी आ सकती है। आय में वृद्धि होगी। सन्तान सुख में बढ़ोतरी के योग हैं। मानसिक शांति रहेगी, परन्तु वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। यात्रा-देशाटन का लाभ म‍िलेगा। तरक्‍की का मार्ग प्रशस्‍त होगा।

Back to top button