अध्यातम

29 MAY का राशिफल : कर्क.मिथुन,सिंह राशिवालों को रहना होगा सावधान…पढ़े आपका दिन कैसा होगा

रायपुर 29 मई 2022 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सायंकाल के समय आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। आज आप जनता के प्रिय बनेंगे और आपमें एक विशेष आकर्षण रहेगा,जिससे आपके शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। आपको माता-पिता से आशीर्वाद लेकर किसी भी कार्य को करना बेहतर रहेगा। आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर विचार बनाएंगे,जिसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें,नहीं तो वह नाराज हो सकती हैं।

वृष राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी से बातचीत करते समय ध्यान देना होगा कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी न लग जाए,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णयों से आपको लाभ अवश्य होगा। सायंकाल के समय आप किसी नामकरण व मुंडन जन्मदिन आदि में सम्मिलित होना पड़ सकता है। आपको व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा,लेकिन आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे,जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगा,लेकिन शत्रु अपनी हरकतों से बाज नहीं आएंगे व आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं। भाई व बहनों से आप मीठी वाणी का प्रयोग करके अपने काफी कामों को निकाल सकते हैं। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा। रात्रि के समय आपकी किसी आध्यात्मिक व महान पुरुष से भेंट हो सकती है,जिनसे आपको ज्ञान प्राप्त होगा। भौतिक सुख व साधनों पर भी आप कुछ धन खर्च करेंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ेगी और आप अपने धर्म का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे। यदि आपके कुछ पुराने रुके हुए कार्य हैं,तो आपको उन्हें भी पूरा करने का सोच विचार करना होगा। आज आपको किसी सरकारी योजना से भी लाभ मिलता दिख रहा है। आप अत्यधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है,लेकिन आपकी कुछ नई योजनाएं हैं,जिन्हें आपको अपने पार्टनर के सलाम मशवरे से ही लागू करना बेहतर रहेगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,इसलिए आपको किसी भी कार्य को करने में कोई परेशानी नहीं होगी,लेकिन यदि आपका कोई काम लम्बे समय से टल रहा है,तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है,इसलिए आपको यदि उसमें किसी से रिश्वत देनी पड़े,तो अवश्य दे। संतान के विवाह में आ रही समस्या को आप किसी परिजन की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को कुछ नए काम करने का मौका मिलेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको कुछ नया कार्य सीखने को मिलेगा। आप अपनी बातों को किसी वाद विवाद को समाप्त करने में सफल रहेंगे। माता पिता और गुरु के प्रति आपकी भक्ति देखकर लोग भी हैरान रहेंगे। विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन कर सकते हैं,लेकिन अपनी शिक्षा में आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। आपको यदि किसी से उधार लेना पड़े,तो बहुत ही मजबूरी में ही लें,नहीं तो आपको उनको पाना बहुत मुश्किल होगा। आपके मित्रों के सहयोग से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
तुला राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वस्त्रों एवं गहनों के प्रति रुझान बढ़ेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वाभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्रों एवं वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

धनु राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

मकर राशि- नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पारिवारिक सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। कला एवं संगीत में रुझान बढ़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
कुंभ राशि- नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। भाइयों के सहयोग से कारोबार में सफलता मिलेगी।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्रोध में बढ़ोतरी हो सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। पुराने मित्रों से सम्पर्क बन सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग हैं।

Back to top button