अध्यातम

18 जुलाई का राशिफल : आज इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, होगा धन लाभ…पढ़े आपकी राशि

मेष राशि :
आज एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। किसी के साथ जरूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा, निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाएं। परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी।

वृषभ राशि:
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ और प्यार संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि :
दैनिक कार्य आसानी से संपन्न होंगे। व्यावसायिक सन्दर्भ में यह एक उत्कृष्ट समय है। आपके पास काम करने और नए लोगों से मिलने के लिए कुछ नए प्रोजेक्ट भी हो सकते हैं। आर्थिक सन्दर्भ में आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। किन्तु पारिवारिक कष्ट आपके दांम्पत्य जीवन के सुख को प्रभावित कर सकते है। आप दोनों के मध्य सौहार्द व स्नेह की कमी हो सकती है।

कर्क राशि :

आज आप खरीदारी सम्बन्धी किसी ऑफर या लाटरी खरीदने का जोखिम उठा सकते हैं। आपका भाग्य आपके साथ है, इसलिए जीतने का अच्छा मौका आपके पास रहेगा। स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें लेकिन आवाज को नीची रखें। पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उस पर फोकस करें। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैंं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है।

सिंह राशि :
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कामों में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है।

कन्या राशि :
आज का दिन आपके लिए परेशानी और कठिन समस्याओं वाला हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। साझेदारी में आर्थिक तंगी पूर्व में विकसित किए गए अच्छे समीकरणों को झुका सकती है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। यह आप में सामान्य रूप से जीवन के प्रति निराशावादी दृष्टिकोण विकसित करेगा। आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है, मसालेदार भोजन से परहेज रहें और अपने खाने के पैटर्न को नियमित करें।

तुला राशि :
आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है, सफलता प्राप्त होगी। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना हैं। मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें। आपको किसी अन्य शहर में यात्रा करने का मौका मिल सकता है। कुछ लोग अपने घर का नवीनीकरण करा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके किसी महत्वपूर्ण विचार या योजना को मान्यता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होना शुरु होगा, पैसा की तंगी खत्म हो सकती है। आपके व्यापार में जो आपके सहयोगी है वे आपकी सहायता कर सकते हैं और उससे आपको लाभ भी प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं।

धनु राशि:
कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के कई मौक़े प्राप्त होंगे किन्तु बदलाव के लिहाज़ से यह अच्छा वक़्त नहीं है। जो आपके हाथ में है, इस समय उसे ही ठीक से थामे रहें। आर्थिक रूप से पूर्व में किये गए कठिन परिश्रम का इनाम आपको मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में आयी गांठों को सुलझाने पर ध्यान दें। दाम्पत्य जीवन के विषयों में शीघ्र निर्णय लेने से बचें। प्रेम विषयों में सुख- शान्ति के उत्तम योग बने हुए है। माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है।

मकर राशि:
आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी नैतिकता और सच्चाई को बनाए रखें। अटके काम आज बन सकते हैं। आप आज थोड़ी सी गंभीर मानसिक स्थिति में रहेंगे। आर्थिक मामलो में जोखिम न उठाएं। किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें। जीवन साथी से सम्पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी कार्य में धन व्यय हो सकता है। कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में रुचि बढे़गी। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। उच्चाधिकारियों की शुभदृष्टि व्यवसाय में लाभ प्राप्त करवाएगी। मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा।

कुंभ राशि :
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जायेंगे। आज कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे।

मीन राशि :
किस्मत आपका साथ देगी और महत्वाकांक्षी परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं। नए क्षेत्र में उद्यम करते समय अथवा नए सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए अपने शब्दों एव विचारों का चयन खूब सोच समझ कर कीजिये। पारिवारिक परिवेश में काफी समय से लंबित कार्य पूरे किए जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों की संगति में यात्रा से आनंद और शांति मिलेगी। एकल किसी ऐसे व्यक्ति से मिल जिसके साथ उनका बौद्धिक तारतम्य मिल सकता है किसी भी स्वास्थ्य सम्बंधित मुद्दों की उपेक्षा न करें।

Back to top button