अध्यातम

21 सितंबर 2023: मेष मीन कर्क सिंह राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होगा

मेष राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन सम्भव है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में संयत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितिया रहेंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय की स्थिति में सुधार होगा। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर-परिवार में सद्भाव बनाकर रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में आय वृद्धि होगी। खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। कायक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

कर्क राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। भाई-बहनों का साथ मिल सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है|

सिंह राशि-स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट संभव है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन बढ़ते हुए खर्च आप का तनाव बढ़ा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। 

कन्या राशि-घर में यदि कोई परेशानी चल रही है तो आज आप अपनी समझदारी से इस समस्या दूर करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन आपको मिलेगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। पैसों की स्थिति में उछाल संभव है। अचानक धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती हैं। कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। 

तुला राशि-अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा. हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें. घर वालों के साथ समय बिताना ख़ुशनुमा अनुभव रहेगा. आपके महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है. नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा

वृश्चिक राशि-आज के दिन का आसान कामकाज आपको आराम के लिए काफी वक्त देगा. आप काफी लम्बे समय से लटक रहा एक काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे. इससे आपके अफसर प्रभावित होंगे. अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें. माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. 

धनु राशि-व्यापारियों के लिए समय ठीक नहीं है, किसी को उधार पैसा देने से बचें‌. कोई पुराना उधार आपको टेंशन दे सकता है‌. नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें‌. ऑफिस में परेशानी हो सकती है‌. किसी बात का टेंशन हो सकता है‌. किसी से विवाद भी हो सकता है‌. मानसिक तनाव बढ़ेगा‌. पार्टनर की किसी बात पर मूड खराब हो सकता है‌. 

मकर राशि-आज आपके मन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपके सभी रुके हुए काम आसानी से बनते चले जाएंगे,जिनसे आप अच्छा लाभ भी कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आप कुछ नई योजनाओं में धन लगा सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देंगी। 

कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज आपको रुपए पैसे के लेनदेन के मामले में किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपका भरोसा तोड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज मान सम्मान मिलने से उनकी पद और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। 

मीन राशि-आज के दिन आप अपने परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से काफी उत्साहित रहेंगे और परिवार के सभी सदस्य पूरी मेहनत से कार्य करते नजर आएंगे। आयात निर्यात का विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ अवरोध चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे और आप अधिकारियों से अपनी समस्याओं पर बातचीत भी कर सकते हैं। 

Back to top button