बिग ब्रेकिंग

इंस्टाग्राम हुआ डाउन, यूजर्स ने ट्वीट कर की शिकायत…

नई दिल्ली 23 सितंबर 2022 : इंस्टााग्राम प्लेटफॉर्म गुरुवार को वैश्विक स्तर पर हजारों यूजर्स के लिए अचानक डाउन हो गया। यूजर्स ने इसकी शिकायत के लिए ट्विटर का सहारा लिया। लोगों का कहना है कि Instagram डाउन डाउन होने की वजह से उन्हें लॉगिन करने में समस्या हो रही है। इसके साथ- साथ जो यूजर्स लॉगिन कर पा रहे हैं वह कोई नई पोटो शेयर नहीं कर पा रहे हैं।

ट्विटर पर इंस्टाग्राम आउटेज की सूचना देने वाले कई उपयोगकर्ताओं के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम वर्तमान में डाउन है। एबीपी लाइव स्टाफ ने भी इस जानकारी की पुष्टि की। कई उपयोगकर्ताओं ने अन्य मुद्दों के साथ, इंस्टाग्राम डीएम का उपयोग करने में सक्षम नहीं होने और फ़ीड के काम नहीं करने की शिकायत की। इंस्टाग्राम ने ट्विटर पर एक पोस्ट में इस मुद्दे को स्वीकार किया है।

“हम जानते हैं कि कुछ लोगों को Instagram तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं। किसी भी असुविधा के लिए खेद है, और रुको! #instagramdown,” Instagram Comms ने ट्वीट किया।

इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने अपनी शिकायत करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। इसके बाद ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई। ट्विटर पर कई यूजर्स ने शिकायत की कि Instagram लगभग एक घंटे से डाउन है और वे ऐप और वेबसाइट में लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं। अपडेट के अनुसार, इंस्टाग्राम में यह दिक्कत अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, एशिया और यूरोप के यूजर्स को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है।

Back to top button