पॉलिटिकल

29 जनवरी: आज ही के दिन रवाना हुई थी भारत की पहली जंबो ट्रेन, ‘बिग ब्रदर’ जीत सुर्खियों में आई थी शिल्पा शेट्टी

नई दिल्ली 29 जनवरी 2023: देश और विश्व में 29 जनवरी का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इस दिन भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया था। इसी दिन भारत दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) का क्षेत्रीय सहयोगी बना था।

  • मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने 1528 में मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।
  • ‘थियोडोर तृतीय’ 1676 में रूस के ज़ार बने।
  • देश के पहले समाचार पत्र ‘हिक्की गजट’ या ‘बंगाल गजट’ या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर का कोलकाता से 1780 में प्रकाशन आरंभ हुआ।
  • ‘प्रथम विश्व युद्ध’ में फ़्रांस पर जर्मनी ने 1916 में पहली बार हमला किया।
  • ब्रिटेन ने 1949 में इज़रायल को मान्यता दी।
  • संगीत नाटक अकादमी की स्थापना 1953 में हुई।
  • सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए 1976 में सहमत हुआ।
  • 1978 में वायुमंडल की ओजोन परत पर होने वाले दुष्प्रभाव के कारण एयरोसोल स्प्रे को प्रतिबंधित करने वाला पहला देशस्वीडन बना था।
  • भारत की सबसे पहली और दो इंजन वाली जंबो ट्रेन तमिलनाडु एक्सप्रेस को 29 जनवरी 1979 को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर मद्रास रवाना किया गया।
  • सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए 1989 में समझौता किया।
  • भारत 1992 में आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
  • किक्रेटर विनोद कांबली का 1993 में टेस्ट में पदार्पण।
  • भारत सरकार ने ‘एयर कार्पोरेशन एक्ट’ 1953 को 1994 में रद्द किया।
  • फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने 1996 में भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने 29 जनवरी साल 2002 में राष्ट्र के नाम अपने संदेश में ईराक़, उत्तरी कोरिया और ईरान को दुनिया में दुष्टता की धुरी क़रार दिया। इसके अलावा कई बार बुश ने अपने कार्यकाल के दौरान इसका इस्तेमाल किया।
  • हिमाचल विधानसभा 2003 में भंग कर दी गई।
  • सेरेना विलियम्स ने 2005 में आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।
  • भारत के तेंज इरफ़ान पठान 2006 में टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने।
  • अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 2007 में ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में ‘बिग ब्रदर’ चैम्पियन बनीं।
  • साल 29 जनवरी 2008 को लोकसभा सदस्य भालचन्द्र, रमाकांत यादव और अखलास्क की सदस्यता , लोकसभा अधय्क्ष सोमनाथ चटर्जी द्धारा खत्म कर दी गई।
  • ऑस्ट्रेलिया ने इराक से 29 जनवरी 2008 के दिन ही अपनी फौज वापस लेने की घोषणा की थी।
  • 29 जनवरी, 2010 के दिन 5वीं पीढ़ी का युद्धक विमान की उड़ान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। आपको बता दें कि इस युद्दक विमान का उत्पादन भारत और रुस की संयुक्त परियोजना के तहत किया गया था।

29 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1896 – स्वामी प्रणबानंद महाराज – भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक।
  • 1904 – जोगेन्द्र नाथ मंडल – पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री थे।
  • 1912 – अजीत नाथ राय – भारत के भूतपूर्व 14वें मुख्य न्यायाधीश थे।
  • 1970 – राज्यवर्धन सिंह राठौड़ – भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ तथा एथेंस ओलम्पिक-2004 के रजत पदक विजेता।

29 जनवरी को हुए निधन

  • 2022 – बाबा इकबाल सिंह – किंगरा सिक्ख समुदाय के एक भारतीय सामाजिक-आध्यात्मिक नेता थे।
  • 2021 – अरविंद जोशी – जानेमाने भारतीय अभिनेता थे।
  • 2019 – जॉर्ज फ़र्नांडिस – एक पूर्व ट्रेड यूनियन नेता थे, जो राजनेता, पत्रकार और भारत के रक्षामंत्री रहे।
  • 2018 – मोहम्मद अल्वी – उर्दू के प्रसिद्ध शायर व साहित्यकार थे।
  • 2010 – राम निवास मिर्धा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
  • 2002 – सरला ग्रेवाल – ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल।
  • 1983 – पीलू मोदी – स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक थे।
  • 1597 – महाराणा प्रताप – उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा।

Back to top button