हेडलाइन

जमीन माफिया कांग्रेस नेता गिरफ्तार, बुर्का पहनकर भागने की कर रहा था कोशिश, पुलिस ने…

बिलासपुर 14 अप्रैल 2024। सरकंडा पुलिस ने कांग्रेस नेता और  जमीन माफिया अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर शहर से लगे चांटीडीह के व्यापारी और कांग्रेसी नेता रज्जब अली को प्रताडित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरकंडा थाना की पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

दरअसल, 4 अक्टूबर 2022 को चांटीडीह के कांग्रेस नेता रज्जब अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत के बाद परिजनों को सुसाइड नोट मिला था, जो सीएम के नाम लिखा गया था। मामले में विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब हुसैन के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया था,  लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

पुलिस रिकॉर्ड में उन्हें फरार बताया जा रहा था। अकबर खान को पिछले कुछ दिनों से गिरफ्तारी की भनक लग गई थी। वह फरार चल रहा था। पुलिस को आज मुखबिरो से सूचना मिली, कि अकबर खान घर आया है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो वह बुर्का पहनकर पुलिस को चकमा देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस इस बार चूक नहीं की, और उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें, कि अकबर खान के खिलाफ धमकाकर जमीन हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है।  पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Back to top button