हेडलाइन

प्राचार्य की छुट्टी: महिला शिक्षिका से मारपीट व BEO-DEO से दुर्व्यवहार करने वाले प्राचार्य की छुट्टी, SDM कार्यालय किया अटैच, NW ने प्रमुखता से दिखायी थी खबर

बलरामपुर 4 जुलाई 2024। …आखिरकार प्राचार्य आईडी खलखो पर गाज गिर ही गयी। महिला शिक्षिका से मारपीट, DEO-BEO से दुर्व्यवहार जैसे गंभीर मामलों में घिरने के बाद कलेक्टर ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर के प्राचार्य ईश्वर दत्त खलको तत्काल पद से हटा दिया है। उन्हें एसडीएम कार्यालय में अटैच किया गया है। कल ही NW न्यूज ने इस मामले में खबरें पोस्ट की थी, जिसमें ईश्वर दत्त खलको की करतूत को उजागर किया गया था।

WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.57 PM
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.58 PM (1)
WhatsApp Image 2024-07-06 at 2.31.56 PM
previous arrow
next arrow

इस मामले में DEO ने कलेक्टर को अपना जांच प्रतिवेदन दिया था, जिसके बाद बलरामपुर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से आईडी खलको को पद से हटा दिया है। उन्हें अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर कार्यालय में उपस्थिति देने को कहा गया है। दरअसल स्कूल में बिना अनुमति पेड़ काटने की खबर मिली थी। सूचना पर जब बीईओ जांच करने पहुंचे तो प्राचार्य ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यही नहीं बाद में आग बबूला प्राचार्य ने महिला शिक्षकों पर अपना गुस्सा निकाला। शिकायत पर जब डीईओ स्कूल पहुंचे, तो वहां भी प्राचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ अभद्रता की…।

WhatsApp Image 2024-06-15 at 6.32.18 PM
WhatsApp Image 2024-06-15 at 6.31.26 PM
previous arrow
next arrow

गुस्से में आगबबूला प्राचार्य ने महिला शिक्षकों से दुर्व्यवहार किया। हद तो तब हो गयी, जब महिला शिक्षिका को मारने पर भी प्राचार्य उतारू हो गये। मामला बलरामपुर जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल राजपुर का है। राजपुर स्कूल के प्राचार्य ईश्वर दत्त खलको पर महिला शिक्षकों ने मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। आगे पढ़ें…. 

Back to top button