बिग ब्रेकिंग

LIVE : CM भूपेश की बड़ी घोषणा … कर्मचारियों को सप्ताह में अब 5 दिन की ड्यूटी…. अंशदायी पेंशन योजना में राज्यांश 4 प्रतिशत बढ़ाया गया… और भी कई बड़ी घोषणाएं… पढ़िये… गणतंत्र दिवस पर सौगात

रायपुर 26 जनवरी 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में ध्वजारोहण किया। झंडोत्तोलन के बाद जनता के नाम संबोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश को कई सौगात दी।

ग्रामीणों क्षेत्र में शासकीय भूमि को फ्री होल्ड किया जायेगा।

Image

लर्निंग लाइसेंस को सरल किया जायेगा। परिवहन सुविधा केंद्र खोला जायेगा।

Image

कर्मचारी कल्याण की दिशा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान करते हुए घोषणा की है कि अब प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के अंशदायी पेशंन को राज्यांश को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत कियाजायेगा।

Image

वहीं कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के लिए 5 दिन प्रति सप्ताह की कार्यप्रणाली की दिशा में सरकार काम करेगी।

Image

जिला मुख्यालयों में सुरक्षा प्रकोष्ठ बनाया जायेगा।

जगदलपुर में शहीद गुंडाधुर के नाम पर राज्य तीरंदाजी अकादमी अकादमी की घोषणा की जायेगी।

प्रथम चरण में प्रदेश में 6000 बालवाड़ी केंद्र खोलने की भी घोषणा की है..। जहां आंगनबाड़ी केंद्र को बालवाड़ी में परिवर्तित किया जायेगा।

 

मुख्यमंत्री ने इस बात की भी घोषणा की है कि अब वित्तीय वर्ष 2022-23 में दलहन फसल जैसे मूंग, उड़द, अरहर जैसे फसलों की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जायेगी।

मुख्यमंत्री ऩे इस दौरान ऐलान किया है कि प्रत्येक जिला और विकासखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री श्रमिक संसाधन केंद्र बनाये जायेंगे। जहां श्रमिकों के कल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जायेगा।

Image

वहीं मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना का भी शुभारंभ का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि कर्मकार मंडल में पंजीकृत मजदूर परिवार के प्रथम दो पुत्रियों के लिए 20-20 हजार रूपये एकमुश्त डाला जायेगा।

Image

Back to top button