बिग ब्रेकिंग

कई मुख्यमंत्री चल रहे हैं पीछे … 5 राज्यों के चुनाव में कई उलटफेर के संकेत…. पंजाब में आप का करिश्मा, तो यूपी में योगी ने गाड़ा झंडा

नयी दिल्ली 10 मार्च 2022। 5 राज्यों का चुनाव परिणाम जारी है। इस चुनाव में कई सारे उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। कई दिग्गज इस चुनाव में पीछे चल रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि कई मुख्यमंत्री भी इस चुनाव में पीछे चल रहेहैं। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और दिग्गजों का पीछे चलना काफी चिंता कर रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर सीट से पिछड़ रहे हैं. जबकि अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू भी पीछे चल रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री का दोनों सीटों से पीछड़ना ये बता रहा है कि पंजाब में कांग्रेस की क्या स्थिति हो गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद भी पीछे चल रहे हैं, वहीं सुखविंदर सिंह बादल भी पीछे चल रहे हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री गोरखपुर सीट से आगे चल रहे हैं। यूपी की स्थिति बेहतर हैं, यहां दिग्गज नेता अधिकांश सीटों पर आगे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खाटीमा सीट से पीछे चल रहे हैं। वहीं लालकुआं सीट कांग्रेस हरीश रावत पीछे चल रहे हैं. जबकि यहां पर बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है. उत्तराखंड में बीजेपी 38, कांग्रेस को 21 और अन्य को 5 सीटों पर बढ़त मिल गई है.

Back to top button