हेडलाइन

नया आत्मानंद स्कूल : मुख्यमंत्री ने नये आत्मानंद स्कूल का किया ऐलान… नये स्वास्थ्य केंद्र भी खुलेंगे

सक्ती 12 अक्टूबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत नवगठित सक्ती जिला के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काशीगढ़ पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का शाल भेंट कर, फूल माला और धान की बाली पहना कर उत्साहपूर्वक उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल भेंट-मुलाकात के पूर्व ग्राम कांशीगढ़ में स्थित मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मां चंद्रहासिनी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की और मंदिर परिसर में आम के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक श्री रामकुमार यादव, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छपोरा में की गई घोषणाएं:-

  • ग्राम छपोरा में पुलिस चौकी खोली जायेगी।
  • ग्राम छपोरा में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम शाला की स्थापना।
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हसौद का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन।
  • ग्राम जमड़ी-हरेठी खुर्द-जुनवानी रोड निर्माण।
  • मरघट्टी से रनपोटा पीएमजेएसवाय और मिरौनी से नरियरा रोड तक सड़क निर्माण।
  • ग्राम पंचायत आमापाली, वि.ख. जैजैपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण।
  • ग्राम छिर्राडीह में प्रायमरी स्कूल भवन एवं अहाता निर्माण, ग्राम हरदीडीह में प्रायमरी स्कूल भवन एवं अहाता निर्माण।

Back to top button