हेडलाइन

“प्रधान पाठक भी UDT के होंगे हकदार” कंफ्यूजन हुआ दूर : सरगुजा JD से सहायक शिक्षक फेडरेशन ने की मुलाकात…. दीपावली पूर्व मिल जायेगा प्रमोशन का तोहफा

सरगुजा 19 अक्टूबर 2022। सरगुजा में जल्द ही प्रमोशन आदेश जारी हो जायेगा। आज सहायक शिक्षक फेडरेशन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष शिव मिश्रा ने संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय और जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की और प्रमोशन के मुद्दे पर लंबी चर्चा की। इस दौरान संयुक्त संचालक ने आश्वस्त किया कि एक से दो दिनों के भीतर सहायक शिक्षकों का प्रधान पाठक प्रमोशन आदेश जारी हो जायेगा।

शिव मिश्रा ने बताया कि संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय ने बताया जो शिक्षक प्रमोशन के जरिये प्रधान पाठक बने हैं, वो भी शिक्षक भी यूडीटी में प्रमोशन के हकदार होंगे। इस दौरान सूरजपुर में शिक्षक प्रमोशन को लेकर आ रही शिकायतों को लेकर भी चर्चा की गयी। अधिकारी ने जल्द ही इस दिशा में उचित मार्गदर्शन देने का भरोसा दिलाया है।

दरअसल प्राथमिक स्कूल प्रधान पाठक और यूडीटी पदोन्नति के संबंध में सहायक शिक्षकों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे थे। उसी कड़ी में समाधान के लिए आज संयुक्त संचालक सरगुजा से मुलाकात हुई। सरगुजा जेडी हेमंत उपाध्याय ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि जो सहायक शिक्षक प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत होंगे, उन्हें यूडीटी की पदोन्नति में भी अवसर मिलेगा। दोनों पदोन्नति के एजेंसी अलग अलग हैं, इसलिए इसमें शंका करने की ऐसी कोई बात नहीं है। साथ ही उन्होंने सभी डीईओ को साफ निर्देश दिया है कि पदोन्नति में किसी प्रकार की शिकायत न आये। संयुक्त संचालक ने साफ कहा कि यदि शिकायत आती है तो ऐसी स्थिति में संबंधित डीईओ पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस तारतम्य में कई शिकायत प्राप्त होने पर सूरजपुर डीईओ को पत्र भी जारी किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि सरगुजा में पारदर्शिता के साथ पदोन्नति होगी।


सरगुजा जिला में दीपावली पूर्व प्राथमिक प्रधान पाठक की पदोन्नति के संबंध में प्रतिनिधि मंडल ने सातों विकासखंड के शिक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में चर्चा की, जिसमे सरगुजा डीईओ संजय गुहे ने बताया कि संगठन और सहायक शिक्षकों से प्राप्त आपत्तियों के अनुसार अंतिम वरीयता सूची में सुधार कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। किसी के साथ अन्याय न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने फेडरेशन की अनुरोध पर दीपावली तक पदोन्नति करने का आश्वासन दिया है। साथ ही फेडरेशन से सहयोग की अपील भी की है। वहीं डीईओ ने कहा कि पारदर्शिता और डीपीआई के निर्देशों के अनुकूल पदस्थापना की जाएगी किसी सहायक शिक्षक को पदस्थापना हेतु चिंता करने की आवश्यकता नहीं है

Back to top button