हेडलाइन

प्रियंका गांधी लड़ेगी लोकसभा चुनाव, राहुल गांधी रायबरेली से रहेंगे सांसद, वायनाड़ की सीट छोड़ेंगे

नयी दिल्ली 17 जून 2024। राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट को छोड़कर रायबरेली से ही सांसद रहेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी ने 2024 में केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से जीत दर्ज की थी। कानूनन उन्हें एक सीट छोड़नी थी। इसे लेकर ही मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज की मीटिंग में ये तय हुआ कि केरल की वायनाड सीट पर अब प्रियंका गांधी वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि रायबरेली सीट का गांधी परिवार के साथ बहुत जुड़ाव है। रायबरेली की जनता और पार्टी के लोगों का कहना है कि राहुल गांधी रायबरेली सीट से ही सांसद रहें।

उन्होंने कहा कि वायनाड सीट पर भी राहुल गांधी को जनता का प्यार मिला है, लेकिन कानून इसकी इजाजत नहीं देता हैस, जिसके चलते वो वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे और रायबरेली सीट से संसद जाएंगे. उन्होंने कहा कि वायनाड के लोगों को अब राहुल गांधी की जगह प्रियंका गांधी का प्रतिनिधित्व मिलेगा।

 

Back to top button