×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Monday, 24 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

सभी शिक्षक संगठनों के नाम साझा मंच की अपील, रविंद्र राठौर बोले- जब लक्ष्य एक तो मंच और बैनर अलग-अलग क्यों? सभी संगठन प्रमुख सामूहिक नेतृत्व में करें संघर्ष

रायपुर 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, TET की अनिवार्यता और पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारियों के बीच शिक्षक संगठनों को एकजुट करने की कवायद तेज हो गई है। सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं शिक्षक साझा मंच के प्रदेश संयोजक रविंद्र राठौर ने प्रदेश के सभी शिक्षक संगठनों और उनके अध्यक्षों के नाम एक खुली अपील जारी कर इस कठिन दौर में एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया है।

रविंद्र राठौर ने अपनी अपील में कहा है कि प्रदेश के शिक्षकों के सामने आज ऐसा समय है, जब यह लड़ाई केवल किसी एक संगठन की नहीं रह गई है। हजारों सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, सम्मान, पदोन्नति और भविष्य से जुड़े सवाल सामने खड़े हैं। ऐसे में सभी शिक्षक संगठनों को अपने-अपने बैनर और मंच से आगे बढ़कर साझा संघर्ष की दिशा में कदम बढ़ाने की जरूरत है।

Advertisement

‘शिक्षक सिर्फ कर्मचारी नहीं, परिवार और भविष्य की जिम्मेदारी भी’

अपील में शिक्षकों की स्थिति को भावनात्मक रूप से सामने रखते हुए कहा गया है कि एक शिक्षक केवल एक कर्मचारी नहीं होता। उसके पीछे उसका परिवार, बच्चों का भविष्य और वर्षों की मेहनत जुड़ी होती है। आज प्रदेश के हजारों सेवारत शिक्षक अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

रविंद्र राठौर ने कहा कि पहले TET की अनिवार्यता का प्रश्न था, लेकिन अब वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के सामने सेवा-सुरक्षा और भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है। ऐसे समय में शिक्षकों के बीच एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत बन सकती है।

TET अनिवार्यता और पदोन्नति को लेकर प्रमुख मांग

शिक्षक साझा मंच ने अपनी प्रमुख मांगों में छत्तीसगढ़ में पूर्व से सेवारत शिक्षकों को अन्य राज्यों की तर्ज पर TET अनिवार्यता से छूट अथवा सेवा सुरक्षा देने की मांग रखी है। साथ ही वरिष्ठता के आधार पर पूर्व प्रचलित नियमों के अनुसार पदोन्नति प्रक्रिया को अविलंब पूरा करने की मांग भी की गई है।

इसके अलावा वेतन विसंगति दूर करने, पूर्व सेवा गणना एवं सभी वित्तीय तथा सेवा लाभ प्रदान करने की मांग भी उठाई गई है। अपील में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने के साथ शिक्षक संवर्ग की प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा की गणना करने तथा समयमान वेतनमान और पुरानी पेंशन (OPS) समेत सभी वित्तीय एवं सेवा लाभ देने की मांग का उल्लेख है।

‘न बैनर की होड़ हो, न तस्वीर लगाने की जद्दोजहद’

रविंद्र राठौर की अपील का सबसे अहम संदेश शिक्षक संगठनों के बीच एकता को लेकर है। उन्होंने कहा है कि यह समय एक-दूसरे से आगे निकलने या अपने संगठन को बड़ा दिखाने का नहीं, बल्कि एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ने का समय है।

उन्होंने शिक्षक संगठनों से अपील करते हुए कहा कि संघर्ष में न किसी बैनर की होड़ हो, न तस्वीर लगाने की जद्दोजहद और न ही एक-दूसरे को पीछे छोड़ने की कवायद। जब सभी संगठनों का लक्ष्य एक है तो संघर्ष का मंच भी साझा होना चाहिए।

उनका कहना है कि लक्ष्य एक है—TET की अनिवार्यता खत्म कराना, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके सम्मान व भविष्य की रक्षा करना। ऐसे में अलग-अलग मंचों और बैनरों के बजाय सामूहिक नेतृत्व में आंदोलन को आगे बढ़ाना अधिक प्रभावी होगा।

27 अगस्त से आंदोलन का प्रस्ताव

शिक्षक साझा मंच की ओर से जारी अपील में बताया गया है कि 27 अगस्त 2026 से दुर्ग में शिक्षा मंत्री निवास और बगिया में मुख्यमंत्री निवास के समक्ष अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रस्तावित है।

राठौर ने स्पष्ट किया है कि यह संघर्ष किसी एक शिक्षक संगठन की लड़ाई नहीं है। यह प्रदेश के करीब 82 हजार सेवारत शिक्षकों की सेवा-सुरक्षा, सम्मान और भविष्य से जुड़ा संघर्ष है। इसलिए उन्होंने सभी शिक्षक संगठनों से 27 अगस्त से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आंदोलन में अपना समर्थन, सहभागिता और नेतृत्व प्रदान करने का आग्रह किया है।

‘सभी संगठन एक मंच पर आएं’

रविंद्र राठौर की अपील में सहयोग और सामूहिक नेतृत्व की भावना साफ तौर पर दिखाई देती है। उन्होंने प्रदेश के सभी शिक्षक संगठनों के अध्यक्षों से आग्रह किया है कि वे आपसी मतभेदों और संगठनात्मक सीमाओं से ऊपर उठकर शिक्षकों के व्यापक हित में एक साझा मंच तैयार करें।

उनका संदेश है कि शिक्षकों की ताकत उनकी संख्या में ही नहीं, बल्कि उनकी एकजुटता में है। यदि सभी संगठन एक साथ खड़े होते हैं तो सरकार के सामने शिक्षकों की मांगों को अधिक मजबूती और प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा।

रविंद्र राठौर की यह अपील ऐसे समय में सामने आई है, जब TET की अनिवार्यता, पदोन्नति और सेवा सुरक्षा को लेकर शिक्षकों के बीच लगातार चिंता और असंतोष बना हुआ है। अब देखना होगा कि प्रदेश के अलग-अलग शिक्षक संगठन इस अपील पर किस तरह प्रतिक्रिया देते हैं और क्या 27 अगस्त के प्रस्तावित आंदोलन में शिक्षक संगठन एक साझा मंच पर एकजुट होते हैं।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

CG- रक्षाबंधन के पहले महिलाओं के खाते में आयेंगे पैसे, 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि होगी जारी

RECOMMENDED

CG-तीन कांस्टेबल लाइन अटैच: SSP पहुंचे तखतपुर थाने के औचक निरीक्षण में, तीन आरक्षकों पर लिया एक्शन, अवैध शराब कारोबार पर सख्ती के निर्देश

RECOMMENDED

27 अगस्त से शिक्षा मंत्री निवास के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी, दुर्ग में शिक्षकों ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन

RECOMMENDED

पोस्टिंग आदेश जारी: 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति, 15 दिन के भीतर ज्वाइनिंग के आदेश, हाईकोर्ट से स्टे हटते ही आदेश हुआ जारी

RECOMMENDED
ips officer

IPS Transfer:– आईपीएस अफसरों के तबादले, 31 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, देखें आदेश

RECOMMENDED
Sony Xperia 10 VIII

Sony Xperia 10 VIII की पहली तस्वीर लीक, डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं; 8GB RAM समेत ये फीचर्स आए सामने

RECOMMENDED
Ather Konarc

Ather Konarc: 29 अगस्त को लॉन्च होगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, मेटल बॉडी के साथ आएगा; कीमत हो सकती है इतनी

RECOMMENDED

CG-ATR बफर जोन में युवक की दर्दनाक मौत, मादा टाइगर के हमले की आशंका

RECOMMENDED

CG छात्रों ने खोला मोर्चा: छात्रावास के 28 छात्रों ने खोला अधीक्षक के खिलाफ मोर्चा, कलेक्टर से की हटाने की मांग

RECOMMENDED

CG-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर वारदात का आरोप

RECOMMENDED
Haier M70 Series Mini LED TV Launched

Haier M70 Series Mini LED TV लॉन्च, 43 से 85 इंच तक स्क्रीन; जानें कीमत और फीचर्स

RECOMMENDED
Realme P4s 5G

Realme P4s 5G भारत में 26 अगस्त को होगा लॉन्च, 6500 निट्स ब्राइटनेस वाली 144Hz AMOLED स्क्रीन पर नजर

RECOMMENDED
UPSC EPFO APFC Vacancy 2026

UPSC EPFO APFC Vacancy 2026 : ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 80 पदों पर भर्ती

RECOMMENDED
Steelbird Fairy Helmet

Steelbird Fairy Helmet : महिलाओं के लिए आया नया हेलमेट, ₹1,299 MRP; जानें क्या हैं खूबियां

RECOMMENDED

नर्स ने की आत्महत्या: हमर क्लीनिक में 32 वर्षीय नर्स की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

RECOMMENDED

CG- दो कांस्टेबल सस्पेंड: आरोपी को छुड़ाने पहुंच गये दो आरक्षक, प्रधान आरक्षक से की अभद्रता, दोनों हुए निलंबित

RECOMMENDED

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला, प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 घंटे के भीतर पुलिस का बड़ा खुलासा

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 21 जिलों में Orange Alert; भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

RECOMMENDED

CG-अभनपुर में NSA आरोपी लल्ला सोनवानी को छुड़ाने के मामले में 11वीं गिरफ्तारी, सुनील सोनवानी जेल भेजा गया

RECOMMENDED

वीरेंद्र दुबे की शिक्षकों से अपील: 25 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में TET मुक्ति रैली, वीरेंद्र दुबे ने शिक्षकों से किया शक्ति प्रदर्शन का आह्वान

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

CG- रक्षाबंधन के पहले महिलाओं के खाते में आयेंगे पैसे, 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की राशि होगी जारी